संगठनात्मक मजबूती को फिर चलेगा सदस्यता अभियान

रानीखेत के नगरपालिका क्षेत्र चिलियानौला में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूती देने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 05:22 PM (IST)
संगठनात्मक मजबूती को फिर चलेगा सदस्यता अभियान
संगठनात्मक मजबूती को फिर चलेगा सदस्यता अभियान

संवाद सहयोगी, रानीखेत : नगरपालिका क्षेत्र चिलियानौला में व्यापारियों की बैठक हुई। इसमें नए व्यापार संघ के गठन समेत व्यापारियों की परेशानियों पर मंथन किया गया। तय किया गया कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए नवंबर प्रथम सप्ताह में एक बार फिर से सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही दीपावली पर्व के बाद चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

चिलियानौला में उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मोहन नेगी की अध्यक्षता में आहूत बैठक में व्यापार मंडल गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एक बार फिर से सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया। तय किया गया कि नवंबर पहले सप्ताह अभियान चलाकर अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आठ नवंबर के बाद किसी भी सदस्यता आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही दीपावली के बाद चुनाव की तिथि तय करने को बैठक होगी। बैठक में जिला महामंत्री डा. गिरीश वैला, जिला सचिव मनोज पाडे, चिलियानौला चुनाव समिति के जवाहर सिंह अस्वाल, कामरान कुरेशी, हर सिंह कुवार्बी, मदन सिंह कुवार्बी, कमलेश बोरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी