वेतन विसंगतियों को लेकर चलाएंगे जनजागरण अभियान

जागरण संवाददाता, अलमोड़ा : बीते दिनों चितई गोल्च्यू देवता के दरबार में न्याय की गुहार लगा चुक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 03:32 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 03:32 PM (IST)
वेतन विसंगतियों को लेकर चलाएंगे जनजागरण अभियान
वेतन विसंगतियों को लेकर चलाएंगे जनजागरण अभियान

जागरण संवाददाता, अलमोड़ा : बीते दिनों चितई गोल्च्यू देवता के दरबार में न्याय की गुहार लगा चुके उत्तराखंड काíमक एकता मंच की तरफ से जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को ¨चतन सभागार में एकता मंच की बैठक के बाद निर्णय लिया गया। मंच के प्रांतीय संयोजक रमेशचंद्र पांडेय ने पत्रकारों से बात करते हुए आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अब कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए जनजागरण अभियान चलाना होगा।

उत्तराखंड काíमक एकता मंच के प्रांतीय संयोजक रमेशचंद्र पांडेय ने बताया कि बीते साल से कई बार मुख्यमंत्री से लेकर मुख्य सचिव तक को अनेक बार ज्ञापन दिया जा चुका है। जिसमें वेतन विसंगतियों व पदोन्नति किए जाने की मांग की जा चुकी है लेकिन इन समस्याओं का हल नहीं निकल सका। ऊपर से सरकार व प्रशासन काíमकों की हड़ताल व आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है इसमें किसी प्रकार की हड़ताल पर जाने पर रोक लगा दी गई है। जिसके बाद एकता मंच के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने न्याय के देवता चितई गोल्च्यू के यहां पर हाजिरी लगाकर गुहार लगाई है। ताकि प्रशासन व शासन को निर्देश दें कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी न की जाए। प्रांतीय संयोजक ने बताया कि बैठक के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि अब जनजागरण अभियान चलाकर आम जनता को भी समस्याओं से अवगत कराएंगे। उनका कहना था कि धरना-प्रदर्शन व हड़ताल के कारणों की समीक्षा एकता मंच ने की है। जिस पर सरकार को चाहिए कि गंभीरता से ध्यान देकर इन समस्याओं का निस्तारण कराएं। जनजागरण के लिए मुख्य संयोजक के तौर पर डीडी फुलेरिया व सहसंयोजक के तौर पर बलवीर ¨सह को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर श्याम ¨सह रावत, धीरेंद्र पाठक व चंद्रमणि भट्ट मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी