रोडवेज की अधिकांश सेवाओं का संचालन, बढ़ने लगीं सवारियां

अल्मोड़ा में कोविड-19 के कारण ठप पड़ी परिवहन निगम की मासी सेवा को छोड़कर अन्य 18 सेवाओं का संचालन शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 04:27 PM (IST)
रोडवेज की अधिकांश सेवाओं का संचालन, बढ़ने लगीं सवारियां
रोडवेज की अधिकांश सेवाओं का संचालन, बढ़ने लगीं सवारियां

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : कोविड-19 के कारण ठप पड़ी परिवहन निगम की मासी सेवा को छोड़कर अन्य 18 सेवाओं का संचालन शुरू हो गया है। इससे जहां इन बसों से आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिली है, वहीं परिवहन निगम ने भी राहत की सांस ली है। ज्ञातव्य हो कि कोरोनाकाल के चलते रोडवेज की अधिकांश सेवाएं अनलाक के बाद भी स्थगित चल रही थीं। इधर, अब कुमाऊं मोटर आनर्स यूनियन लिमिटेड की अधिकांश बसों का संचालन जिले के आंतरिक रूटों पर शुरू हो गया है।

त्योहारी सीजन निपटने के बाद अब रोडवेज व केमू के बसों में धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इससे निगम के साथ ही केमू बसों के संचालकों ने राहत की सांस ली है। इधर, मंगलवार को रोडवेज की बसों में अन्य दिनों की तुलना में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह संचालित होने वाली अल्मोड़ा-देहरादून में 15, अल्मोड़ा- अटपेसिया में 30, अल्मोड़ा-दिल्ली में 16, अल्मोड़ा-टनकपुर में 5 तथा धरमघर सेवा में 25 यात्री अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुई। इधर रोडवेज के वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज केसी जोशी ने कहा कि बसों के संचालन में सरकार व निगम के दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

बतादें कि कोरोना महामारी के कारण बसों का संचालन ठप था। इससे लोगों को कहीं आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अधिक जरूरत पड़ने पर लोग प्राइवेट वाहनों से सफर करते थे, लेकिन प्राइवेट वाहन वाले मुंहमांगा दाम लेकर यात्रियों को ले जाते थे। रोडवेज की बसें शुरू होने के बाद लोगों को काफी राहत मिली है।

chat bot
आपका साथी