पैली में भूस्खलन, कई मकान खतरे की जद में

संस चौखुटिया विकास खंड के तड़ागताल क्षेत्र में मूसलधार बारिश हुई। पैली ग्राम पंचायत के ग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 07:06 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 07:06 PM (IST)
पैली में भूस्खलन, कई मकान खतरे की जद में
पैली में भूस्खलन, कई मकान खतरे की जद में

संस, चौखुटिया: विकास खंड के तड़ागताल क्षेत्र में मूसलधार बारिश हुई। पैली ग्राम पंचायत के गर्जिया गांव में भूस्खलन से कई मकान खतरे की जद में आ गए हैं। मकानों में दरारें आ गई हैं। गांव के पैदल रास्ते व पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। मकानों के आंगन में मलबा घुस आया। कोटयूड़ा-ताल में एक मकान का आंगन व सुरक्षा दीवार पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। शनिवार सुबह भी समूचे क्षेत्र में तेज बारिश हुई।

तेज बरसात से ग्राम पंचायत पैली के गर्जिया गांव निवासी त्रिलोक सिंह के मकान का आंगन मलबा व कीचड़ से भर गया तथा लाल सिंह के मकान के पिछले दीवार में दरारें आ गई। कमल सिंह, पूरन सिंह, पान सिंह, त्रिलोक सिंह, शेर सिंह व गोपाल सिंह के मकानों को भूस्खलन से खतरा उत्पन्न हो गया है। गांव की पेयजल योजना पूरी तरह ध्वस्त होने से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है।

गांव के पैदल रास्ते टूटने से आवाजाही प्रभावित हो गई है। प्रधान हीमा देवी ने प्रशासन को नुकसान की सूचना दे दी है। उन्होंने शीघ्र गांव में राहत कार्य शुरू करने की मांग की है। इधर कोटयूड़ा ताल में भी भारी बारिश से खेत-खलिहानों को नुकसान हुआ है। देव सिंह बैडिया के मकान का आंगन व सुरक्षा दीवार टूटने से मकान खतरे की जद में आ गया है। इस परिवार ने अपना सामान अन्यत्र शिफ्ट कर दिया है। ============

भारी बारिश से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा

चौखुटिया : सुबह के समय आधा घंटा मूसलधार बारिश से गाड़-गधेरे उफान पर आए। रामगंगा नदी भी सुबह उफान पर आ गई। जून में पहली बार नदी में इतना अधिक पानी देखा गया। गेवाड़ घाटी में खेत-खलिहान पानी से लबालब भर आए। कई स्थानों पर सड़कों में मलबा आ गया।

chat bot
आपका साथी