छेड़छाड़ पर चलती बाइक से कूदी छात्रा, गंभीर

जागरण टीम, रानीखेत/गरमपानी : स्कूल से घर जा रही छात्रा अनजान युवक के साथ बाइक पर बैठ तो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 10:24 PM (IST)
छेड़छाड़ पर चलती बाइक से कूदी छात्रा, गंभीर
छेड़छाड़ पर चलती बाइक से कूदी छात्रा, गंभीर

जागरण टीम, रानीखेत/गरमपानी : स्कूल से घर जा रही छात्रा अनजान युवक के साथ बाइक पर बैठ तो गई। मगर छेड़छाड़ होने पर चलते दोपहिया वाहन से कूद भी गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी गरमपानी लाया गया, स्थिति नाजुक देख हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

मामला अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे का है। जीआइसी खैरना में 12वीं की छात्रा मंगवार को छुट्टी के बाद घर जा रही थी। तभी खैरना से अल्मोड़ा की ओर जा रहा बाइक सवार उसके पास आकर रुका। बैठ जाने को कहा। छात्रा भरोसा कर बाइक पर बैठ गई। कुछ दूर ढोकाने (रामगढ़ ब्लॉक) निवासी बाइक सवार ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इंतहा होने पर छात्रा ने चलती बाइक से कूद लगा दी। सड़क पर गिरने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। बेहोशी की हालत में आसपास के लोग उसे सीएचसी गरमपानी ले कर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को गंभीर हालत में हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। आरोपित के खिलाफ तहरीर नहीं दी गई है।

===============

'मामला संज्ञान में आया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलेगी तो सीधा मुकदमा दर्ज कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

- देवेंद्र सिंह बिष्ट, चौकी इंचार्ज खैरना'

chat bot
आपका साथी