राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेसीपी

अल्मोड़ा में जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऊर्जावान व संघर्षशील उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 03:39 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 03:39 PM (IST)
राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेसीपी
राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जेसीपी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऊर्जावान व संघर्षशील उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। महिला शक्ति को पहचान दिलाना जनता कैबिनेट पार्टी की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह बात उन्होंने यहां एक रेस्त्ररां में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

भावना ने कहा कि राज्य में आती-जाती सरकारों ने कभी भी महिला हितों को कारगर उपाय नहीं किए। पार्टी महिलाओं के मुद्दों को लेकर बहुत जागरूक है, साथ ही तमाम आशा कार्यकर्ता, भोजन माता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कंधे से कंधे मिलाकर खड़ी हैं। तीलू रौतेली को अपना आदर्श मानने वाली भावना पांडे का मानना है कि यह मौका अब महिलाओं के लिए है। खुद के चुनाव लड़ने की कोई भी इच्छा न जाहिर करते हुए उन्होंने कहा वह संगठन को मजबूत करने का ही कार्य करेंगी। उत्तराखंड की राजनीति में सक्रिय होने का कारण उन्होंने भाजपा-कांग्रेस की इतने वर्षों की निष्क्रियता को बताया। भाजपा- ांग्रेस पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड की जनता को छलने का काम कर रही है, और जनता के पास कोई सुदृढ़ विकल्प न होने की वजह से एक के बाद एक इनको मौका दिया जाता रहा है। अब जनता ऐसे सिक्के को निकाल बाहर फेकेंगी जिसका एक पहलू भाजपा और दूसरा कांग्रेस है, अब जनता का सिक्का चलेगा यानी जनता कैबिनेट पार्टी का सत्ता में आना निश्चित है। भावना ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के दर्द को लेकर जनता कैबिनेट पार्टी का निर्माण किया गया है, और उन्हें खुद न तो विधायक बनना है और न मुख्यमंत्री, वह मात्र सेवा भाव से उत्तराखंड की जनता का साथ देना चाहती हैं। उनका कहना था कि भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता व विधायक उनके साथ वार्ता में हैं और जल्द ही देहरादून में होने वाली रैली में कुछ विधायकों की पार्टी में विधिवत ज्वाइनिग होनी निश्चित हुई है। कहा कि भाजपा ने कभी महिलाओं को प्रधानी से आगे नहीं बढ़ने दिया। इसलिए अब जेसीपी ने महिलाओं का सम्मान लौटाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

chat bot
आपका साथी