अभ्यास से दूर भारत-अमेरिकी सैनिकों ने की पर्वतीय वादियों की सैर

भारत व अमेरिका के संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास के आठवें दिन दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों व जवानों को पर्वतीय वादियों की सैर करा पहाड़ के नैसर्गिक सौंदर्य व भूगोल से परिचित कराया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 10:53 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:23 PM (IST)
अभ्यास से दूर भारत-अमेरिकी सैनिकों ने की पर्वतीय वादियों की सैर
अभ्यास से दूर भारत-अमेरिकी सैनिकों ने की पर्वतीय वादियों की सैर

रानीखेत, अल्मोड़ा [जेएनएन]: भारत व अमेरिका के संयुक्त सैन्य युद्ध अभ्यास के आठवें दिन दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों व जवानों को विश्राम दिया गया। उन्हें पर्वतीय वादियों की सैर करा पहाड़ के नैसर्गिक सौंदर्य, पर्यावरण व भूगोल से परिचित कराया गया। रानीखेत के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करने के बाद भारत व अमेरिकी सैन्य टुकड़ी ने सरोवर नगरी नैनीताल की भी सैर की। इधर सोमवार को होने वाले संयुक्त सैन्य अभ्यास के सबसे बड़े ऑपरेशन 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' तथा 'रेड' की तैयारी पूरी कर ली गई है। रिमझिम बारिश के बीच भारतीय सेना के अधिकारी रूपरेखा को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। 

चौबटिया सैन्य क्षेत्र में माउंटेन अटैक, क्लिफ टॉप असॉल्ट, किल बॉक्स, सर्च ऑपरेशन आदि तमाम चरणों को पार करने के बाद रविवार को भारत व अमेरिकी सैनिकों को युद्धाभ्यास से इतर मानसिक व शारीरिक तौर पर चुस्त दुरुस्त रखने के मकसद से पर्यावरण के करीब ले जाया गया। सैन्य शिविर के अनुसार दोनों देशों की फौज को जंग के मैदान से दूर पहाड़ के जंगलात, वन क्षेत्र, जड़ी बूटियों, पहाड़ियों की भौगोलिक परिस्थिति आदि विविध पहलुओं से रू ब रू कराया गया। पर्यटन नगरी की सुम्य वादियों का भ्रमण करने के बाद भारत व अमेरिकी सैन्य अधिकारी व सैनिकों ने सरोवर नगरी नैनीताल का भी आनंद लिया। 

आज फिर बहाएंगे बड़े ऑपरेशन में पसीना 

युद्धाभ्यास के बीच रविवार को सैर सपाटे के बाद सोमवार को दोनों  देशों के जांबाज चौबटिया सैन्य क्षेत्र से बाहर 15 गढ़वाल की अगुवाई में घिंघारीखाल रेंज में 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय व रेड' ऑपरेशन में अपनी अपनी सैन्य क्षमता का परिचय देंगे।

यह भी पढ़ें: भारतीय जांबाजों ने सिखाया कैसे रोकी जाती है घुसपैठ

यह भी पढ़ें: आतंकवाद से मिलकर निपटेंगे दुनिया के ये दो ताकतवर देश 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड के इस जिले में पहुंची अमेरिकी सैन्य टुकड़ी, शुरू होगा युद्ध अभ्यास

chat bot
आपका साथी