सतर्कता से ही भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा भारत

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सर्तकता के बारे में बताया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 10:24 PM (IST)
सतर्कता से ही भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा भारत
सतर्कता से ही भ्रष्टाचार मुक्त बनेगा भारत

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया। मौके पर बच्चों को जीवन में सफल होने के मंत्र दिए।

राइंका हवालबाग में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी ने सतर्कता जागरुकता को आवश्यक बताया तथा केंद्रीय सतर्कता आयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आयोग सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों से संबंधित भ्रष्टाचार नियंत्रण की सर्वोच्च संस्था है। इसकी स्थापना 1964 में की गई थी। आयोग में एक अध्यक्ष व दो सतर्कता आयुक्त होते हैं। जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा एक तीन सदस्यीय समिति की सिफारिश पर होती है। सीवीसी किसी भी कार्यकारी प्राधिकारी के नियंत्रण से मुक्त है तथा केंद्रीय सरकार के तहत सभी सतर्कता गतिविधियों की निगरानी करता है। आईटीबीपी के उप निरीक्षक अवधेश कुमार ने बताया कि किसी भी लक्ष्य तक पहुंचाने में सतर्कता जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन की जरुरत होती है। विद्यालय के प्रवक्ता डॉ कपिल नयाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव में इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह एक नंवबर तक मनाया जाएगा। इसका विषय है 'स्वतंत्र भारत सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता'। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल हो। ताकि कार्यक्रम सफल हो सके।

इस अवसर पर डा. कपिल नयाल, कमान सिंह, मनोहर सिंह, नवनीत कुमार पांडे, बराती लाल यादव, मोती प्रसाद साहू, प्रदीप सलाल, धन सिंह धोनी, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा हिमांती टम्टा,सुमन पाठक, भावना वर्मा, गीतांजली नयाल, मोनिका जोशी, संजय मेहता, गणेश सिंह पालनी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी