अल्मोड़ा जिले में भारतीय सेना पर्यावरण संरक्षण को भरेगी नया जज्बा

अल्मोड़ा जिले में भारतीय सेना की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।ख्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 06:10 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 06:10 PM (IST)
अल्मोड़ा जिले में भारतीय सेना पर्यावरण संरक्षण को भरेगी नया जज्बा
अल्मोड़ा जिले में भारतीय सेना पर्यावरण संरक्षण को भरेगी नया जज्बा

जागरण टीम, अल्मोड़ा/रानीखेत : भारतीय सेना की ओर से 'आजादी का अमृत महोत्सव' की रूपरेखा तय कर ली गई है। सैन्य कार्यालय के अनुसार खेल गतिविधियों के साथ ही आजादी के महानायकों को याद कर वीरनारियों व वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। देश एवं भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास से रू ब रू कराया जाएगा। कांगो ब्रिगेड 24 सितंबर को अल्मोड़ा व नैनीताल में एक साथ महोत्सव शुरू करेगी। वहीं सिख रेजिमेंट की ओर से 25 सितंबर से आयोजन होंगे।

कांगो ब्रिगेड चौबटिया (रानीखेत) के सैन्य अधिकारियों के मुताबिक 15 अगस्त से 31 अक्टूबर तक 'आजादी का अमृत महोत्सव' का अल्मोड़ा व नैनीताल में श्रीगणेश 24 सितंबर को होगा। इस अवधि में कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजन होंगे। 28 को चौखुटिया से 75 सैनिकों का दल रवाना होगा जो 75 गावों का दौरा करेगा। आमजन को कोरोना से बचाव, स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण को जागरूक करेगा।

उधर चौखुटिया, द्वाराहाट, भिकियासैंण, सल्ट व स्याल्दे ब्लॉक में भी जनचेतना अभियान चलेगा। तीन अक्टूबर को वापस चौखुटिया पहुंच 7500 बहुपयोगी पौधे लगाए जाएंगे। समापन पर रानीखेत में बच्चों के देशभक्ति व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। ट्रैकिंग, साइक्लिंग व बाइक रैली भी होगी।

===========

अल्मोड़ा में भी होंगे खास आयोजन अल्मोड़ा स्थित सिख रेजिमेंट 25 सितंबर को महोत्सव का शुभारंभ करेगी। पहले दिन आर्मी ग्राउंड में हथियारों की प्रदर्शनी, चिकित्सा शिविर, भूतपूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी, बैंकिंग आदि की जानकारी दी जाएगी। पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे। दो से चार अक्टूबर तक स्वच्छ कुमाऊं मुहिम चलेगी। 11 को योगासन, 27 को रन फॉर फन, 29 व 30 को ट्रैकिंग, 29 से 31 तक अक्टूबर तक बाइक रैली के जरिये देशभक्ति, पर्यावरण सुरक्षा व वीरसूपतों को नमन करते हुए बाइक रैली निकाली जाएगी।

chat bot
आपका साथी