अल्मोड़ा में बच्चों ने जाना स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानी सपूतों का इतिहास

स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 04:02 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 04:02 PM (IST)
अल्मोड़ा में बच्चों ने जाना स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानी सपूतों का इतिहास
अल्मोड़ा में बच्चों ने जाना स्वतंत्रता आंदोलन के बलिदानी सपूतों का इतिहास

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर भारतीय सेना की ओर से 'आजादी का अमृत महोत्सव' का श्रीगणेश हो गया है। जनपदभर में देशभक्ति का जज्बा, राष्ट्रीय एकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे युवा पीढ़ी को आजादी के महानायकों व मां भारती की आन, बान व शान की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान देने वाले भारतीय सेना के शहीद जांबाजों के इतिहास से रू ब रू कराया जाएगा। इधर, जिला मुख्यालय में पहले दिन कांगो बिग्रेड व सिख रेजिमेंट के संयुक्त तत्वावधान में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) के विद्यार्थियों की विविध प्रतियोगिताएं हुई। इनमें बच्चों ने कूची से रंग भर देशप्रेम व भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया।

'आजादी का अमृत महोत्सव' पर शुक्रवार को आर्मी पब्लिक स्कूल में क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। छठी से 8वीं तक के डेढ़ सौ बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। पर्यावरण पर आधारित एपीएस की छात्रा इहिता राठौर की चित्रकारी सराहनीय रही। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने महोत्व का महत्व व उद्देश्य बताया। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नवभारत निर्माण में सभी को दृढ़ संकल्प के साथ तत्पर रहना होगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य एकता बिष्ट भी महोत्सव का बनी।

==========

ये रहे विजेता

= चित्रकला: अनन्या गौतम प्रथम,

वैष्णवी जोशी द्वितीय व सृजन संस्कार

तृतीय

= क्विज: दीपाकर सिराड़ी प्रथम,

शिवम सिंह द्वितीय व राहुल गुणवंत तृतीय

==========

वर्जन

'75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव का हिस्सा बनकर खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना, आर्मी पब्लिक स्कूल, प्राचार्य, शिक्षकों व विद्यार्थियों को धन्यवाद देती हूं। आशा करती हूं कि इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर देश का नाम ऊंचा करेंगे। राष्ट्र की उन्नति में अपना अमूल्य योगदान देंगे।

- एकता बिष्ट अंतरराष्ट्रीय महिला क्त्रिकेटर'

==========

चिकित्सा शिविर तीन अक्टूबर से भारतीय सेना की पहल पर मिलिट्री हॉस्पिटल रानीखेत की ओर से भूतपूर्व सैनिक, वीरांगनाओं व उनके आश्रितों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। अल्मोड़ा छावनी स्थित इसीएचएस अस्पताल के प्रभारी लेफ्टिनेंट कर्नल (अवकाश प्राप्त) डा. मनीष खन्ना के अनुसार तीन अक्टूबर को चौखुटिया प्राथमिक विद्यालय, पांच को भिकियासैंण व सात को सिरकोट प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगेगा।

chat bot
आपका साथी