कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की लंबित समस्याएं उठाई गई। पूरी एकजुटता के साथ समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 06:05 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 06:05 PM (IST)
कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं
कर्मचारियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तरांचल फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की लंबित समस्याएं उठाई गई। पूरी एकजुटता के साथ समस्याओं के निराकरण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। स्पष्ट तौर पर कहा गया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इससे पूर्व लिंक रोड स्थित प्रेरणा सदन में अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष के प्रतिनिधि देवाशीष नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों के बेहतर हितों के लिए लगातार प्रयासरत है। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने कोरोना काल में कर्मचारियों के योगदान पर चर्चा की। साथ ही बेहतर कार्य करने के लिए धीरेंद्र कुमार पाठक तथा पुष्कर सिंह भैसोड़ा को सम्मानित किया। अधिवेशन के पहले सत्र में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली जल्द किए जाने, गोल्डन कार्ड की विसंगति दूर किए जाने, पदोन्नति, स्थानान्तरण व समायोजन निर्धारित अवधि में करने, पहाड़ की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर सुगम व दुर्गम के मानकों को ठीक करने, प्रत्येक मिनिस्ट्रीयल कार्मिक को सेवाकाल के दौरान कम ब्याज पर 10 लाख तक का ऋण दिए जाने, प्रत्येक कर्मचारी को नियुक्ति के बाद अनिवार्य तौर पर प्रशिक्षण दिए जाने, स्टेशन से नवनिर्मित कलक्ट्रेट तक कम से कम तीन सिटी बसों का संचालन किए जाने, चुनाव व उपचुनाव के समय गंभीर, उम्रदराज व छोटे बच्चों की माताओं को ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की मांग उठाई गई।

इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीएस नैनवाल, धीरेंद्र पाठक, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, रमेश पांडे, एनबी बुधानी, जीवन तिवारी, शशि मोहन पांडे, अनुराग पांडे, दीपशिखा मेलकानी, श्याम सिंह रावत, अमरनाथ सिंह रजवार, टीका सिंह खोलिया, जीवन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य विनय विल्सन व डा. मनोज कुमार जोशी समेत विभिन्न विकास खंडों के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी