सम्मान के लिए सड़क पर उतरीं आशाएं

सरकारी कर्मचारी का दर्जा व वेतन के मुद्दे पर आशा कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलेभर में आशाएं सड़कों पर उतर आई। जुलूस निकाला। तहसील मुख्यालयों में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 04:55 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 04:55 PM (IST)
सम्मान के लिए सड़क पर उतरीं आशाएं
सम्मान के लिए सड़क पर उतरीं आशाएं

जागरण टीम, अल्मोड़ा/रानीखेत: सरकारी कर्मचारी का दर्जा व वेतन के मुद्दे पर आशा कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिलेभर में आशाएं सड़कों पर उतर आई। जुलूस निकाला। तहसील मुख्यालयों में भी प्रदर्शन किया। कड़ी नाराजगी जताई कि सरकार कार्यकर्ताओं का कोविड ड्यूटी के दौरान तय मासिक भत्ता तक दबाए बैठी है। उन्होंने कमीशनखोरी का पुरजोर विरोध करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की तैनाती की भी मांग उठाई। दो टूक कहा कि जब तक आशाओं को सम्मानजनक वेतन व दर्जा नहीं दिया जाता, वह चुप नहीं बैठेंगी।

जिला मुख्यालय में आशा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। हंगामी सभा भी की। बाद में कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन दिया। धरने में विजय लक्ष्मी, आनंदी वर्मा, नीमा जोशी, रेखा आर्या, किरन शाह, ममता भट्ट, लक्ष्मी वर्मा, देवकी बिष्ट, देवकी भंडारी, आयशा खान, रूपा आर्या आदि बैठीं। रानीखेत में नारेबाजी

रानीखेत : यहां आशा कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय जा धमकी। नारेबाजी की। एसडीएम गौरव पांडे को ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आर्या, ब्लॉक अध्यख कमला जोशी, भावना बिष्ट, उमा पंत, कुसुम बिष्ट, मंजू चौधरी, अलका देवी, गरिमा देवी, माया जोशी, हेमा मेहरा आदि मौजूद रहीं।

द्वाराहाट में हल्ला बोल

द्वाराहाट: आशाओं ने यहां भी तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान अध्यक्ष ललिता मठपाल, आशा काडपाल, विमला आर्या, दीपा भरड़ा, रमा बिष्ट, पुष्पा रावत, गीता पाडे, उषा चौधरी, भगवती देवी, आशा रौतेला, नीमा देवी, चंपा अधिकारी, हेमा बिष्ट आदि मौजूद रहीं।

स्याल्दे में जुलूस

स्याल्दे: आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष धना कत्यूरा, सचिव गीता देवी, पुष्पा देवी, बसंती देवी, हंसी देवी, देवकी देवी, ममता देवी, रेखा पंचोली, तुलसी देवी, पार्वती देवी, अनीता देवी, राधा देवी, शोभा देवी, लक्ष्मी देवी, प्रेमा देवी, कमला देवी आदि शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी