अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के कंडारखुआ गांव में जल्द साकार होगा हाईटेक स्टेडियम

अल्मोड़ा के ताड़ीखेत क्षेत्र के खेल प्रेमियों व उदीयमान खिलाडि़यों के लिए अच्छी खबर है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:13 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:13 PM (IST)
अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के कंडारखुआ गांव में जल्द साकार होगा हाईटेक स्टेडियम
अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत ब्लॉक के कंडारखुआ गांव में जल्द साकार होगा हाईटेक स्टेडियम

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : खेल प्रेमियों व उदीयमान खिलाडि़यों के लिए अच्छी खबर है। गड़स्यारी (ताड़ीखेत ब्लॉक) में जिले का दूसरा बड़ा व हाईटेक स्टेडियम जल्द मूर्त रूप लेगा। सब कुछ ठीक रहा तो ग्रामीण क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के साथ ही यहां भविष्य में जिला स्तरीय आयोजन भी कराए जा सकेंगे। शासन से 39.56 लाख की पहली किश्त जारी होने के बाद स्टेडियम निर्माण का श्रीगणेश भी हो गया है।

रानीखेत उपमंडल में जिला मुख्यालय के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम की तर्ज पर सुविधा संपन्न खेल मैदान की मांग अरसे से उठाई जा रही थी। युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा खेल समारोह के लिए काकड़ीघाट में वृहद आयोजन तो होते आ रहे हैं, मगर स्तरीय स्टेडियम के अभाव से परेशानियां भी खूब झेलनी पड़ती हैं। इधर, पूर्व प्रमुख ताड़ीखेत एवं जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, विवेकानंद सेवा समिति अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह परिहार, सचिव विशन कनवाल आदि ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को प्रस्ताव भेज हाईटे स्टेडियम को स्वीकृति दिलाने का आग्रह किया था।

इधर, सचिव एसए मुरुगेशन ने शासनादेश जारी कर निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अनुभाग को दिशा निर्देश दिए। साथ ही 98.91 लाख रुपये की लागत वाले भावी स्टेडियम के लिए पहली किश्त भी जारी कर दी है। निर्माण का जिम्मा पेयजल निर्माण निगम को दिया गया है।

=========

ये होंगी सुविधाएं

अपेक्षाकृत अल्मोड़ा स्टेडियम (118 मीटर लंबा व 78 मीटर चौड़ा) के बराबर भावी स्टेडियम में ड्रेसिंग रूम व दर्शकदीर्घा बनेगी। महिला व पुरुष खिलाडि़यों के लिए पृथक प्रसाधन केंद्र भी होंगे।

==========

क्षेत्रवासी बोले- ग्रामीणों को मिलेगा प्रोत्साहन

स्टेडियम निर्माण शुरू होने से प्रधान गड़स्यारी धरम सिंह, हरीश बिष्ट मटीला, आनंद राम नौगांव, जीवन सिंह बेड़गांव, मोहन सिंह लटवाल, डुंगराजाला, मदन सिंह अधिकारी अल्मियांकांडे, भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, कनिष्ठ प्रमुख पुष्कर नेगी, हीरा सिंह फत्र्याल, भूपाल सिंह परिहार आदि ने इसे ग्रामीण खिलाडि़यों के लिए अच्छी पहल बताया।

chat bot
आपका साथी