द्वाराहाट में हिदूवादी संगठनों ने निकाली बाइक रैली

द्वाराहाट में श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि समिति के तत्वावधान में नगर व समीपवर्ती क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही बाइक रैली निकालकर जयकारे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 10:40 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 10:40 PM (IST)
द्वाराहाट में हिदूवादी संगठनों ने निकाली बाइक रैली
द्वाराहाट में हिदूवादी संगठनों ने निकाली बाइक रैली

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि समिति के तत्वावधान में नगर व समीपवर्ती क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा व अन्य हिंदूवादी संगठनों ने मोटर साइकिल रैली भी निकाली। इसके साथ ही मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। यह अभियान अब गावों में संपर्क कर धन एकत्र करेगा।

आरएसएस व भाजपा के नेतृत्व में सभी हिंदूवादी संगठन शीतलापुष्कर मैदान पर एकत्र हुए। महिला मोर्चा की सदस्य पारंपरिक परिधानों में सजधज कर कार्यक्त्रम में पहुंची। जयघोष के साथ राम, सीता, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की शोभायात्रा के साथ मोटरसाइकिल रैली शुरू हुई। दूनागिरि रोड, रानीखेत रोड, पूजाखेत, बमनपुरी आदि क्षेत्रों में जाकर क्षेत्रवासियों को समर्पण निधि में योगदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही मनसा वाचा कर्मणा इस पुण्य कार्य में बढ़चढ़कर हिस्सेदारी की अपील की। इसके अतिरिक्त लोगों को श्रीराम से जुड़े तथ्यों की भी जानकारी दी गई। कार्यक्त्रम में संयोजक विनोद भट्ट, नगर पालक निकेत जोशी, संरक्षक नवराज भट्ट, अध्यक्ष मदन मोहन पाडे, मंत्री जगदीश बुधानी, खजान चंद्र जोशी, कैलाश भट्ट, नीरज, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, बीना चौधरी, रेखा मेहरा, दीपा हर्बोला, नगर पंचायत अध्यक्ष मुकेश साह, आशीष वर्मा, भूपेंद्र काडपाल, डा. डीपी चौधरी, युगल किशोर आर्या, सूरज उपाध्याय, जीवन बिष्ट, पंकज तिवारी, देवन राणा आदि मौजूद रहे।

---------------

मंदिर निर्माण के लिए उमड़ा राम भक्तों का हुजूम-

संवाद सूत्र, गरुड़: अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान के तहत मंडल में राम भक्तों ने भव्य बाइक रैली निकाली। मौके पर राम भक्तों का हुजूम उमड़ गया। वंदेमातरम जय श्रीराम के उद्घोष से कत्यूर घाटी गुंजायमान हो गई। बाइक रैली धैना-लखनी मोटरमार्ग के तिराहे से शुरू होकर गागरीगोल व डंगोलु तक गई। इस दौरान राम भक्तों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। भजन कीर्तनों से संपूर्ण कत्यूर घाटी राममय हो गई। राम भक्तों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वर्षों की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है।इसके लिए लोगों को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए और खुलकर सहयोग राशि देनी चाहिए। लोगों ने रैली पर पुष्प वर्षा भी की। इस अवसर पर संघ के विभाग प्रचारक हरी दत्त जोशी, जिला प्रचारक जितेंद्र, सत्येंद्र, अभियान प्रमुख कैलाश बिष्ट, खंड कार्यवाह गिरीश चंद्र फुलारा,पालक अधिकारी कैलाश चंद्र जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष हरीश रावत, त्रिलोक बुटोला, लक्ष्मी दत्त पांडे, डीके जोशी, मधुसूदन जोशी, अभय नेगी, दीपक खुल्बे, नवीन खोलिया, कृष्णा पांडे, अनिल पांडे, अखिल जोशी, सुनील दोसाद, कैलाश जोशी, नवीन पांडे, विनोद भट्ट, योगेश पांडे आदि राम भक्त मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी