विजयदशमी पर श्रीरतनेश्वर महादेव मंदिर में किया हवन यज्ञ

अल्मोड़ा के चौखुटिया क्षेत्र में विजयादशमी पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 05:33 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:33 PM (IST)
विजयदशमी पर श्रीरतनेश्वर महादेव मंदिर में किया हवन यज्ञ
विजयदशमी पर श्रीरतनेश्वर महादेव मंदिर में किया हवन यज्ञ

संस, चौखुटिया: समूचे क्षेत्र में विजयादशमी पर्व पूरे श्रद्धाभाव से मनाया गया। देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। घर-घर में विशेष पकवान तैयार कर पर्व की रस्म निभाई गई। कई घरों व मंदिरों में पूजा-पाठ व कन्याओं को भोजन कराकर श्रद्धालुओं ने अपना व्रत तोड़ा। स्थान स्थान पर भजन-कीर्तनों के मधुर स्वरों केसाथ-साथ मां के जयकारे गूंजते रहे। यहां बाजार के पास श्रीरतनेश्वर महादेव मंदिर फुलई में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव में सुबह हवन यज्ञ के बाद मां को भोग लगाया गया। वैश्विक महामारी के चलते दोपहर बाद सादगी से मूर्ति का विसर्जन किया गया।

सुबह मंदिर परिसर में हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इसमें कई यजमानों ने परिवार, क्षेत्र व गांव की सुखहाली के लिए सामूहिक पूर्णाहुतियां दीं। बाद में मां दुर्गा मूर्ति की आरती उतारी गई एवं भोग लगाया गया। दोपहर बाद मां के जयकारों के बीच मूर्ति अगनेरी मैया मंदिर के पास ले जाकर रामगंगा नदी में विसर्जित कर दी गई। कोरोना संक्रमण के चलते इस बार बाजार में शोभा यात्रा नहीं निकाली गई। द्वाराहाट व कई अन्य स्थानों से पहुंची मां दुर्गा की मूर्तियों का भी यहां अगनेरी के पास पूरे श्रद्धाभाव से विसर्जन किया गया।

chat bot
आपका साथी