सूअर से संघर्ष में गुलदार के शावक ने गंवाई जान

भैंसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी ग्रामसभा के उडल तोक में गुलदार का शावक मिला।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:13 AM (IST)
सूअर से संघर्ष में गुलदार के शावक ने गंवाई जान
सूअर से संघर्ष में गुलदार के शावक ने गंवाई जान

जागरण टीम, अल्मोड़ा/ दन्यां : भैंसियाछाना ब्लॉक के डूंगरी ग्रामसभा के उडल तोक से लेकर पेटशाल तक ऑपरेशन आमदखोर के बीच धौलादेवी विकासखंड के सिविल सोयम वन क्षेत्र धपोली में गुलदार के शावक का शव बरामद हुआ। उसके शरीर पर चोट के निशानों के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि जंगली सूअर से संघर्ष में आठ से नौ माह का शावक जान गंवा बैठा।

दन्यां में पिथौरागढ़ हाईवे से लगे वन पंचायत आटी के धपोली क्षेत्र में रविवार को ग्रामीणों ने गुलदार के शावक का शव पड़ा देखा। सरपंच गिरीश जोशी की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी अंजनि ने मय टीम मुआयना किया।

शाव के दांत, नाखून आदि सुरक्षित हैं। जख्म देख अंदाजा लगाया जा रहा कि संभवत: मां से बिछुड़े इस मादा शावक का जंगली सूअर से टकराव हो गया। इसी में उसकी जान चली गई। अलबत्ता, उसका पोस्टमार्टम कराया गया।

==

छह दिन बाद मिले पगचिह्न

अल्मोड़ा : आदमखोर प्रभावित उडल गांव में छह दिन बाद गुलदार के पगचिह्न मिले हैं। इससे शिकारी दल चौकन्ना हो गया है। वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा की अगुवाई में बिजनौर से पहुंचे शिकारी नवाब सैफी आशिफ, राजीव सोलोमन व हरीश सिंह धामी जहां मचान से मोर्चा संभाले हैं। वहीं शिकारी दल व वन विभाग की पांचों टीमों ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

chat bot
आपका साथी