सरकार हमारी पर नहीं सुन रहे अधिकारी

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : विधानसभा चुनाव में वीआइपी सीट पर हार से हताश भाजपा कार्यकता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Apr 2018 10:40 PM (IST) Updated:Mon, 02 Apr 2018 10:40 PM (IST)
सरकार हमारी पर नहीं सुन रहे अधिकारी
सरकार हमारी पर नहीं सुन रहे अधिकारी

संवाद सूत्र, ताड़ीखेत (रानीखेत) : विधानसभा चुनाव में वीआइपी सीट पर हार से हताश भाजपा कार्यकर्ता अब भी नहीं उबर सके हैं। इस बार उन्होंने मंडल प्रभारी के सामने अपनी पीड़ा रखी। बोले कि राज्य में सरकार बेशक हमारी बन गई लेकिन क्षेत्रीय पार्टी पदाधिकारियों को अधिकारी कतई नहीं पूछ रहे। पशुपालन व कृषि से जुड़ी ऋण योजनाओं में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकारी विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में भी न बुलाने का दर्द छलक पड़ा।

भाजपा मंडल इकाई की बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने व्यथा सुनाई कि प्रदेश में अपनी सरकार तो है लेकिन पार्टी का विधायक न होने से उन्हें उपेक्षा की मार झेलनी पड़ रही। दुखड़ा सुनाया कि जिस विभाग में जाते हैं, अधिकारी उनकी सुनते ही नहीं।

भाजपाइयों का कहना था कि अधिकारियों के तवज्जो न देने के कारण तमाम परियोजनाओं सड़क, पेयजल योजना व विद्यालय निर्माण से संबंधित फाइलें कार्यालयों में धूल फांक रही। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि सरकारी विद्यालयों के वार्षिकोत्सव में तक उन्हें आमंत्रित करने की जस्रत महसूस नहीं की जा रही। उन्होंने राज्य सरकार तक उनकी पीड़ा पहुंचाने का आग्रह भी किया। मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री रवि रौतेला ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर सम्मान दिलाने का भरोसा दिलाया। कहा कि पदाधिकारी व कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित न समझें। जनसमस्याओं के निदान को वह संघर्ष करते रहें।

=========

इन्होंने रखे विचार

पूर्व जिलाध्यक्ष मदन मेहरा, विपिन भट्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष ध्यान सिंह नेगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष महेश नयाल, दर्शन बिष्ट आदि।

=========

ये रहे मौजूद

जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमा नेगी, उपाध्यक्ष अजय चौहान, महामंत्री मदन कुवार्बी, ललित पांडे, महेंद्र सिंह बिष्ट, आनंद बुधानी, देवेंद्र पांडे, भुवन जोशी, पान सिंह रौतेला, मदन सिंह रावत, दिनेश चंद्र, विपिन जोशी, हेम चंद्र पांडे, दीनदयाल जोशी आदि।

chat bot
आपका साथी