शर्तो के साथ खुलेगा गोल्फ ग्राउंड

भारतीय सेना ने सुप्रसिद्ध गोल्फ मैदान को कुछ खास शर्तो के साथ आम नागरिकों के लिए खोलने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 11:32 PM (IST)
शर्तो के साथ खुलेगा गोल्फ ग्राउंड
शर्तो के साथ खुलेगा गोल्फ ग्राउंड

संवाद सहयोगी, रानीखेत : भारतीय सेना ने सुप्रसिद्ध गोल्फ मैदान को कुछ खास शर्तो के साथ आम नागरिकों के लिए खोलने का फैसला लिया है। सैलानी हों या आम नागरिक सेना व कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में ही मैदान में प्रवेश कर सकेंगे। गोल्फ ग्राउंड व आसपास गंदगी फैलाने व धूमपान करने वालों पर जुर्माना ठोका जाएगा।

बतादें कि गोल्फ मैदान को सेना ने आम नागरिकों व पर्यटकों के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया था। इससे पंचायत प्रतिनिधि, व्यापार मंडल व अन्य संगठनों ने मैदान खोले जाने की मांग तेज की। साथ ही प्रशासन से हस्तक्षेप का आग्रह कर राष्ट्रपति को भी पत्र भेजा था। इधर गुरुवार को सीडीओ नवनीत पांडे नगर पहुंचे। सैन्य अधिकारियों से वार्ता की। बाद में तहसील सभागार में प्रबुद्धजनों व विभिन्न संगठनों के लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सैन्य अधिकारियों ने गोल्फ मैदान आम नागरिकों व पर्यटकों के लिए मंगलवार को नौ से पाच बजे तक तथा अन्य दिनों में प्रात: 11 से दोपहर ढाई बजे तक खोले जाने की अनुमति दे दी है। सीडीओ के मुताबिक मैदान के अंदर व आसपास धूमपान पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। सेना व कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में ही प्रवेश किया जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से आसपास अन्य पर्यटन स्थलों के विकास को प्रस्ताव देने को भी कहा। बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पाडे, नायब तहसीलदार विवेक राजौरी, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष संजय पंत, पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी, संयोजक जन जागरण मंच खजान जोशी, अध्यक्ष मां नंदा देवी कमेटी हरीश लाल साह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा दीप भगत, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश रौतेला, दीपक कांडपाल, राजेंद्र जसवाल व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी