सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशक..

अल्मोड़ा/द्वाराहाट साह-चौधरी समाज की महिला सांस्कृतिक समिति की ओर से होलिकात्सव का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Mar 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 14 Mar 2021 11:55 PM (IST)
सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशक..
सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशक..

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा/द्वाराहाट : साह-चौधरी समाज की महिला सांस्कृतिक समिति की ओर से होलिकोत्सव की धूम रही। इसमें महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली गीत गाकर खूब रंग जमाया। वहीं स्वांग के माध्यम से भी लोगों को खूब गुदगुदाया। उधर द्वाराहाट के बग्वालीपोखर में भी होली महोत्सव मनाया गया। जिसमें गीत-संगीत के साथ ही नृत्य की खूब धूम रही।

अल्मोड़ा में कुंदन लाल साह स्मृति सभागार में हुए होलिकोत्सव में महिलाओं ने होली गायन की शुरूआत सिद्धि को दाता, विघ्न विनाशक, होली खेलें गिरिजापति नंदन से की। इसके बाद तो होली गीतों का सिलसिला चल पड़ा। जिसमें होली वृंदावन में आज, खेलू राधा जी के साथ, कान्हा होली खेलूंगी तुमहीं से डट के, जल कैसे भरूं, यमुना गहरी, होली खेलें नंदलाल, वृंदावन की कुंज गलिन में, राधा नंद कुंवर समझाई रही, पहाड़ेकि होली रे, सबुलै गाई मिलि जुली रे आदि होली गीत प्रमुख हैं। विगत वर्ष बेहतर स्वांग का प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। अगुआई प्रभात लाल साह व संचालन उदय राज विक्रम साह व प्रीति साह ने किया। इस मौके पर किरन साह, पूजा साह, सुमन साह, ईला साह, शांति साह, भावना साह, विनीता साह, नीरू साह, सुंदर लाल साह, दीप लाल साह, श्याम लाल साह, दीपक साह, सुदर्शन लाल साह, अनूप साह, शरद साह, लक्ष्मी लाल साह आदि मौजूद रहे।

=======

शास्त्रीय रागों पर आधारित होली गायन की रही धूम

-देर रात्रि तक चला होली गीतों का दौर

-देवकी नंदन जोशी व कैलाश त्रिपाठी को होली महोत्सव सम्मान

फोटो- 14 एएलएमपी 8 व 9

द्वाराहाट : विकासखंड के बग्वालीपोखर में छठे होली महोत्सव में विभिन्न रागों पर आधारित होलियों की की धूम रही। दिल्ली, हल्द्वानी, रामनगर आदि क्षेत्रों से आए होल्यारों ने शास्त्रीय संगीत के गायन से श्रोताओं को शनिवार की रात भर झूमने को मजबूर किया। इस बार का होली महोत्सव सम्मान हल्द्वानी के देवकी नंदन जोशी तथा रामनगर के कैलाश त्रिपाठी को प्रदान किया गया।

पोखरम संस्थान में शनिवार की सायं होली महोत्सव का आगाज हुआ। यह कार्यक्रम रविवार के पूर्वाह्न तक चला। उद्घाटन गृहमंत्रालय भारत सरकार के निदेशक महेंद्र सिंह सुंदरियाल, पोखरम के संरक्षक मोहन सिंह बिष्ट, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शिव दत्त पांडे, कुंदन सिंह मेहता व हरिशरण शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रच्जवलित कर किया। गणपति वंदना के बाद होली खेलें पशुपति नाथ नेपाल नगर में.., ब्रज में उड़त गुलाल.., हो मुबारक मंजरी फूलों की.., मुरली नागिन सौं.., कैसी ये धूम मचाई आदि होलियों पर श्रोता रातभर झूमते रहे। रविवार की सुबह तक कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। दिल्ली से पहुंचे किशोर पंत व दुर्गादत्त लोहनी, हरिद्वार के प्रकाश पांडे, रामनगर के मनोज पांडे व चित्रेश त्रिपाठी, अल्मोड़ा से दीप जोशी व चंद्रशेखर पांडे के अतिरिक्त कमल जोशी, पूरन उपाध्याय, कैलाश पांडे ने अपनी गायकी व वादन से खूब धमाल मचाया। संचालन त्रिभुवन बिष्ट तथा कैलाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

-------

chat bot
आपका साथी