खेल महाकुंभ में छात्राओं ने दिखाया दमखम

युवा कल्याण और खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन छात्राओं के बीच विभिन्न स्पर्धाएं संपन्न हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 06:05 PM (IST)
खेल महाकुंभ में छात्राओं ने दिखाया दमखम
खेल महाकुंभ में छात्राओं ने दिखाया दमखम

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : युवा कल्याण और खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। शुक्रवार को दूसरे दिन छात्राओं के बीच विभिन्न स्पर्धाएं संपन्न हुई।

हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में शुक्रवार को दूसरे दिन मुख्य अतिथि खत्याड़ी के पूर्व प्रधान हरीश सिंह कनवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से ही शारीरिक विकास होता है। अंडर-14 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में द्वाराहाट ब्लाक की प्रेरणा सती, हवालबाग ब्लाक की निकिता कनवाल और चौखुटिया ब्लाक की रिया राणा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर वर्ग में निकिता कनवाल, कृतिका रौतेला, सल्ट की अंजली नेगी, 800 मीटर दौड़ में माही अधिकारी, मीनाक्षी राणा, जया बोरा ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद में प्ररेणा सती, कृतिका और रश्मि खुल्बे, ऊंची कूद में रश्मि, ज्योति और कृतिका, गोला फेंक में ज्योति, साक्षी मौलखी और साक्षी मेहरा ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 आयु वर्ग 100 मीटर दौड़ में कोमल नेगी, नेहा बिष्ट, दीपिका पिल्खवाल, 400 मीटर दौड़ में कोमल नेगी, ममता बिष्ट, वर्षा मेहरा, 800 मीटर दौड़ में रजनी तिवारी, प्रियांशु थापा, किरन रावत, 1500 मीटर दौड़ में प्रियांशु थापा, सानिया रावत, हर्षिता और गोला फेंक में बीना बिष्ट, अंजू आर्या, सृष्टी रावत ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-21 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में पूजा मेहरा, किरन पांडे, दीक्षा भट्ट, 400 मीटर दौड़ में राधा अधिकारी दिव्या, कविता, 800 मीटर दौड़ में भावना पेटशाली, भावना अधिकारी और तनुजा, 1500 मीटर दौड़ दीपा मेहरा, दीक्षा महरा, राधा अधिकारी, लंबी कूद में अंजली, पूजा रावत, पूजा मेहरा, गोला फेंक में पूजा रावत, वंदना और कविता ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

ये रहे मौजूद

जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, डा. डीडी तिवारी, सीके तिवारी, नवीन वर्मा, डा. कैलाश डोलिया, धन सिंह धौनी, हरेंद्र बिष्ट, भास्करानंद कुनियाल, डा. हेम चंद्र तिवारी, प्रतिमा वर्मा, प्रीति सैनी, ब्लाक समन्वयक शिवराज सिंह बिष्ट, मनमोहन देव, अजय चंद, चंदन सिंह मेहरा, गेंदन लाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी