नंदावन क्षेत्र में वन विभाग ने किया पौधरोपण

संवाद सहयोगी अल्मोड़ा धरा को हरा भरा करने के संकल्प के साथ वन विभाग की ओर से यहां

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Jul 2019 06:21 PM (IST) Updated:Wed, 10 Jul 2019 06:21 PM (IST)
नंदावन क्षेत्र में वन विभाग ने किया पौधरोपण
नंदावन क्षेत्र में वन विभाग ने किया पौधरोपण

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : धरा को हरा भरा करने के संकल्प के साथ वन विभाग की ओर से यहां बल्ढौटी स्थित नंदावन क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। साथ ही रोपे गए पौधों की सुरक्षा का भी संकल्प लिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम के तहत वन क्षेत्र में पर्यावरण व जल संवर्धन के लिए चौड़ी पत्ती वाले पौंधों जैसे पद्म, बांज, मेहल, काफल, कचनार रोपे गए। इससे पूर्व हुई विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक विवेक पांडेय ने अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य विशिष्टजनों को पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण की महत्ता व सार्थकता के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वन संरक्षक प्रवीण कुमार, डीएफओ कुबेर बिष्ट, केएस रावत, वन क्षेत्राधिकारी संचिता वर्मा, मोहन राम, दिनकर जोशी, भुवन टम्टा, मोहित कुमार, गिरधर सिंह, सुंदर अधिकारी, अशोक बोरा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी