नशे में वाहन चलाते पांच गिरफ्तार, वाहन सीज

अल्मोड़ा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:15 AM (IST)
नशे में वाहन चलाते पांच गिरफ्तार, वाहन सीज
नशे में वाहन चलाते पांच गिरफ्तार, वाहन सीज

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले भर में चेकिग अभियान चलाया गया। पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 112 चालकों पर कार्रवाई की। वहीं नशे में वाहन चलाने वाले पांच वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज किया। रानीखेत पुलिस ने चेकिग के दौरान टाना पन्याली गांव निवासी भेपेंद्र सिंह मेहता को नशे में वाहन यूके-07 एएक्स- 1603 चलाते पाए जाने पर गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया। चौखुटिया खीड़ा चौकी प्रभारी भूपेंद्र मेहता ने मटेला कोसी निवासी अशोक बिष्ट पुत्र मोहन सिंह को नशे में पिकप यूके-01सीए-0709, अमस्यारी गांव निवासी जोगेंद्र रावत को मोटर साइकिल यूके 07डीबी 0260 एवं रामपुर रेवार गांव चौखुटिया निवासी नंदन सिंह कंडारी को मोटर साइकिल यूके-11-8850 को शराब के नशे में चलाते पाए जाने पर तीनों को गिरफ्तार कर मोटर वाहन अधिनियम तहत वाहनों को सीज कर दिया। वहीं भतरौजखान चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह सामंत ने गजपुर बडुआ रामनगर निवासी भूपेंद्र सिंह मेहता को कार यूके-19ए-1475 को बिना डीएल एवं नशे में वाहन चलाते पाए जाने पर गिरफ्तार किया और वाहन को सीज किया।

chat bot
आपका साथी