कवियत्री प्रधानाचार्य नीलम को विदाई

रानीखेत आदर्श जीजीआइसी की प्रधानाचार्य को दी गई विदाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:14 AM (IST)
कवियत्री प्रधानाचार्य नीलम को विदाई
कवियत्री प्रधानाचार्य नीलम को विदाई

संस, रानीखेत : शैलेश मटियानी व दो बार राज्य स्तरीय शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित आदर्श जीजीआइसी की प्रधानाचार्या एवं कवियत्री नीलम नेगी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संस्कृति कर्मियों व गुरुजनों ने प्रधानाचार्या को कुशल शिक्षाविद् एवं साहित्यकार बताते हुए उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वहीं कुमाऊं विवि के सेवानिवृत्त कुलसचिव प्रो. डीसी पांडे ने अपनी दिवंगत पत्नी प्रमिला पांडे की स्मृति में प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति के रूप में दो लाख रुपये देने की घोषणा की।

जीजीआइसी सभागार में आयोजित समारोह में वरिष्ठ संस्कृति कर्मी कैलाश पांडे ने कहा कि जीजीआइसी को आदर्श विद्यालय का दर्जा दिलाने में प्रधानाचार्या नीलम का अतुलनीय योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में नवाचारी कार्यक्रमों के साथ छात्राओं में रचनात्मकता लाने का प्रयास किया गया।

बता दें कि महिला एवं बालिका सशक्तिकरण, शैक्षिक स्तर में सुधार, नवाचारी पाठ्यक्रमों पर आधारित प्रधानाचार्या नीलम की तमाम पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कविताओं में नारी शक्ति व बालिका विकास का संदेश मिलता है। ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह रावत ने कहा कि प्रधानाचार्या ने बच्चों में संस्कार व नैतिक शिक्षा की जो अलख जगाई है वह युवा पीढ़ी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजेंद्र बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, बीडीसी सदस्य अमित पांडे, होटल एसोसिएशन के जगदीश अग्रवाल, हॉकी संघ जिलाध्यक्ष अगस्त लाल साह, हेमंत सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह देव, सुंदर लाल गोयल, चंदन सिंह बिष्ट, दीवान नेगी, दीप उपाध्याय, नारायण सिंह, कुंदन सिंह, मोती सिंह, सावित्री बिष्ट, तुलसी बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, किरन बिष्ट आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी