अल्मोड़ा जिले में चार करोड़ की लागत से बढ़ेंगी सुविधाएं

अल्मोड़ा जिले में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्कूलों में विविध सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 02:53 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 02:53 PM (IST)
अल्मोड़ा जिले में चार करोड़ की लागत से बढ़ेंगी सुविधाएं
अल्मोड़ा जिले में चार करोड़ की लागत से बढ़ेंगी सुविधाएं

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जिले के प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल तथा इंटर कॉलेजों में करीब चार करोड़ रुपये की लागत से सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसके तहत विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था की जाएगी, वहीं कंप्यूटर भी खरीदे जाएंगे। लाइब्रेरी की भी स्थापना होगी। जिन विद्यालयों में पेयजल, बिजली व शौचालय की व्यवस्था नहीं है, वहां ये संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं ई-लर्निग कक्षाओं की स्थापना के लिए आवश्यक उपकरण खरीदे जाएंगे।

पिछले एक साल से भी अधिक समय से बंद चल रहे स्कूलों को चमकाने के साथ ही उनमें विद्याíथयों के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वर्तमान में जिले में 1250 प्राथमिक, 163 जूनियर हाईस्कूल, 98 हाईस्कूल तथा 166 राजकीय इंटर कॉलेज संचालित हैं। इनमें काफी समय से सुविधाओं का अभाव बना हुआ था। इधर, सरकार ने इनकी सुध ली है। इनमें जरूरी संसाधन विकसित करने के लिए चार करोड़ से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से फर्नीचर व कंप्यूटर खरीदने के साथ ही विद्यालयों में लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। साथ ही पेयजल, बिजली व शौचालय विहीन स्कूलों में ये सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत 476 स्कूलों को कंप्यूटर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

--------

विद्याíथयों के हितों के लिए शासन व विभाग लगातार सजग है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत स्कूलों में संसाधन जुटाने का कार्य तेजी से चल रहा है। वहीं ई-लर्निग कक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक उपकरण जुटाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

-हर्ष बहादुर चंद, मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी