अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्र बेमियादी हड़ताल पर डटे

अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्र बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:27 PM (IST)
अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्र बेमियादी हड़ताल पर डटे
अल्मोड़ा में पर्यावरण मित्र बेमियादी हड़ताल पर डटे

संस, अल्मोड़ा : पर्यावरण मित्र बेमियादी हड़ताल पर डटे हैं। वहीं संवेदनशून्य लोग मुख्य बाजार, गलियों व चौराहों पर कूड़ा-कचरा फेंकने में जुटे हैं। आलम यह है कि सभासदों की अपील भी संवेदनहीनता के आगे बेअसर साबित हो रही है। वहीं, बरसात के कारण रोगों के संक्रमण का खतरा अलग सताने लगा है। इधर, पर्यावरण मित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के जरिये दबाव की रणनीति बनाई है।

ठेका प्रथा समेत 11 लंबित मुद्दों पर मुखर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को भी पर्यावरण मित्रों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। धरने पर शाखा अध्यक्ष सुरेश केसरी, राजेश टाक, दीप चंद्र, दीपक सैलानी, जगदीश कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र कुमार, दीपक चंदेल, कमल कुमार, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।

======

सीएम से बात कर निकालेंगे समाधान: चौहान

गाधी पार्क में पर्यावरण मित्रों का प्रतिनिधिमंडल विस उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान से मिला। इस पर चौहान ने भरोसा दिलाया कि सीएम से वार्ता करेंगे। ताकि जल्द समाधान हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह भी मौजूद रहे।

=======

मास्क व शारीरिक दूरी से परहेज आंदोलन के दौरान कोरोना के मद्देनजर मास्क व शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा। तीसरी लहर की आशका के बीच ऐसी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

=======

वर्जन

'हड़ताल से सफाई व्यवस्था चौपट है। वार्ड में फैला कचरा थैलों में भरा जा रहा है। हमारी अपील है कि लोग बाजार, गलियों व सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें।

- तरन्नुम बी, सभासद, रामशिला वार्ड'

======== 'हड़ताल खत्म होने तक कूड़ा-कचरा ज्यादा न होने दें। हो भी रहा तो घरों में ही रखें। सड़कों व गलियों में फेंके गए कूड़े कचरे को कूड़ादान में डालने की व्यवस्था कर रहे हैं। लोग सफाई में सहयोग दें।

- सौरभ वर्मा, सभासद, एनटीडी वार्ड

chat bot
आपका साथी