पर्यावरण मित्रों ने किया हड़ताल का एलान

रोडवेज के बाद अब देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सरकार को आंख दिखाई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Jul 2021 10:34 PM (IST) Updated:Sun, 18 Jul 2021 10:34 PM (IST)
पर्यावरण मित्रों ने किया हड़ताल का एलान
पर्यावरण मित्रों ने किया हड़ताल का एलान

संस, अल्मोड़ा : रोडवेज के बाद अब देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सरकार को आंख दिखाई है। पर्यवेक्षकों की तैनाती आयोग से कराए जाने संबंधी फैसले से नाराज पर्यावरण मित्रों ने सोमवार से सफाई कार्य ठप कर बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इधर कर्मियों की घोषणा से हलकान पालिका प्रशासन ने प्रशासन से मदद की तैयारी कर ली है।

पर्यावरण पर्यवेक्षकों की नियुक्ति आयोग के जरिये कराए जाने संबंधी सरकार के फैसले से सफाई कर्मचारी संघ भड़क उठा है। वहीं पदोन्नति, ठेका प्रथा खत्म किए जाने, आवंटित आवासों में मालिकाना हक, सेवानिवृत्त कर्मियों के देयकों का भुगतान व बीमा समेत 11 मुद्दों पर मुखर संघ के प्रांतीय नेतृत्व ने बेमियादी हड़ताल पर जाने का एलान किया है।

प्रदेश महासचिव राजपाल पवार ने कहा कि अरसे से शासन के समक्ष संघ मांग उठाता आ रहा। मगर नहीं सुनी जा रही। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अतिथि शिक्षकों को मानदेय बढ़ाया है। मगर कोरोनाकाल में जान जोखिम में डाल कर जनसेवा करने वालों की सुध नहीं ली जा रही। इससे उनमें तीव्र आक्रोश व्याप्त है।

=======

रोज उठता है दस टन कूड़ा

करीब सात वर्ग किमी के दायरे में फैले नगरपालिका क्षेत्र के 13 वार्डो से रोजाना आठ से 10 टन कूड़ा कचरा उठाया जाता है। सोमवार से बेमियादी हड़ताल से व्यवस्था ठप चरमराने का अंदेशा है।

सफाई कर्मचारियों के मुद्दे पर शासन से वार्ता करेंगे। समाधान को निवेदन किया जाएगा ताकि पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन से भी मदद मांगी जाएगी।

- श्याम सुंदर प्रसाद, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी