पिलख्वाल को चाय बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साह

अल्मोड़ा/रानीखेत में पूर्व जिलाध्यक्ष गोविद पिलख्वाल को उत्तराखंड चाय बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अल्मोड़ा रानीखेत मानिला सल्ट आदि क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 05:04 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 05:04 PM (IST)
पिलख्वाल को चाय बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साह
पिलख्वाल को चाय बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उत्साह

जागरण टीम, अल्मोड़ा/रानीखेत : पूर्व जिलाध्यक्ष गोविद पिलख्वाल को उत्तराखंड चाय बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर अल्मोड़ा, रानीखेत, मानिला, सल्ट आदि क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण करने के साथ ही आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की।

भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा द्वारा नगर मंडल अल्मोड़ा में गोविद सिंह पिलख्वाल को उत्तराखंड चाय बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चौघानपाटा में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही कहा कि इससे पर्वतीय क्षेत्रों में नए चाय बागानों की संभावना को बल मिला है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने उन्हें बधाई प्रेषित की है। चौघानपाटा में नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, अमित साह धर्मेंद्र बिष्ट, लोकेश कालाकोटी, राजीव गुरुरानी, प्रकाश भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील शाह, पवन शाह आदि मौजूद रहे। अल्मोड़ा ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह रहा। खुशी जताने वालों में ललित मेहताकमल सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, रानीखेत में भी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मदन सिंह मेहरा, दीप भगत, मोहन नेगी, महिला आयोग उपाध्यक्ष, ज्योति शाह मिश्रा, राजेंद्र सिंह जसवाल, आनंद बुधानी, ध्यान सिंह नेगी, विमला रावत, संजय पंत, विनोद कुमार, देवी दत्त बिष्ट, विमल भट्ट खीम सिंह मेहरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख धन सिंह रावत, उमा रावत, भुवन मेहरा आदि शामिल रहे।

उधर, मानिला में भी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। खुशी व्यक्त करने वालों में पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधा धौलाखंडी, भगवती तिवारी, पूर्व महामंत्री रघुवर मनराल, उपाध्यक्ष खुशाल सिंह,चंदन सिंह,मनोज सिंह,रमेश पंत,मदन सिंह आदि शामिल थे।

वहीं सल्ट में भी सल्ट मंडल विक्रम विष्ट के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जालिखान बाजार में मिष्ठान वितरित कर खुशी व्यक्त की। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रोहित मेहरा, विक्रम रावत, विनोद ध्यानी, दीपक शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी