आपदा प्रभावितों को डीएम ने घर जाकर दी राहत राशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित भिकियासैंण दौरा रद होने के बाद डीएम ने आपदा प्रभावितों के घर जाकर उन्हें राहत राशि के चेक दिए। उन्होंने दो परिवारों को घर बनाने के लिए अलग-अलग एक लाख नौ एक हजार नौ सौ रुपये का चेक भी सौंपा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:02 PM (IST)
आपदा प्रभावितों को डीएम ने घर जाकर दी राहत राशि
आपदा प्रभावितों को डीएम ने घर जाकर दी राहत राशि

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रस्तावित भिकियासैंण दौरा रद होने के बाद डीएम ने आपदा प्रभावितों के घर जाकर उन्हें राहत राशि के चेक दिए। उन्होंने दो परिवारों को घर बनाने के लिए अलग-अलग एक लाख नौ एक हजार नौ सौ रुपये का चेक भी सौंपा। डीएम ने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया।

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आपदा प्रभावित क्षेत्र भिकियासैंण का दौरा था। मौसम खराब होने के कारण वह भिकियासैंण नहीं पहुंच पाए। जिसके बाद विधायक महेश जीना और जिलाधिकारी वंदना सिंह आपदा प्रभावितों गांव रापड़ पहुंचे। रापड़ गांव में मंगलवार को भूस्ख्लन से पत्रकार आनंद नेगी(60 वर्ष) तन्नू(12 वर्ष) व किरन(16 वर्ष) की मौत हो गई थी। डीएम ने पीड़ित परिवार को ढाढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजे के रूप में प्रति मृतक चार-चार लाख के चेक दिए। इसके अलावा घर बनाने के लिए दो पीड़ित पदमा देवी, उषा देवी को राहत राशि दी। डीएम ने पीड़ितों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की मदद की जरूरत हो तो प्रशासन उनके साथ है। हरसंभव मदद की जाएगी।

इस अवसर पर रवि रौतेला, महेश नयाल, त्रिलोक सिंह भंडारी, मदन मेहरा, संदीप खुल्बे, हंसा नेगी, निर्मला शर्मा, दिनेश बसनाल, कन्नू साह, तारा दत्त शर्मा, संजय अग्रवाल, सीडीओ नवनीत पांडे, एसएसपी पंकज भट्ट, एसडीएम शिप्रा जोशी, तहसीलदार विवेका राजौरी आदि मौजूद थे।

नम आंखों से दी विदाई

भिकियासैंण : आपदा में असमय काल के ग्रास बने पत्रकार आनंद नेगी और तन्नू और किरन का त्रिवेणी घाट में अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। क्षेत्रवासियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्रवासी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी