जिले के खिलाड़ी मध्यप्रदेश में दिखाएंगे दम

संवाद सहयोगी, रानीखेत : मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 04:06 PM (IST)
जिले के खिलाड़ी मध्यप्रदेश में दिखाएंगे दम
जिले के खिलाड़ी मध्यप्रदेश में दिखाएंगे दम

संवाद सहयोगी, रानीखेत : मध्यप्रदेश के जबलपुर में होने वाली 37वीं राष्ट्रीय सीनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। बालक व बालिका वर्ग के लिए 16 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया गया है। ब्लैक बेल्ट नरेश तलरेजा व शुभांगिनी साह निर्णायक मंडल में शामिल किए गए हैं।

महाकौशल आर्ट एवं कॉमर्स कॉलेज जबलपुर के इंडोर स्टेडियम में होने वाली चैंपियनशिप के लिए जनपदीय टीम तैयार कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय रेफरी व राज्य तकनीकि निदेशक नरेश तलरेजा के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आठ बालक व आठ बालिकाओं का चयन किया गया है। कमलेश तिवारी, किरन नेगी प्रशिक्षक तथा ललित आर्या व नीरज कुमार मैनेजर नियुक्त किए गए हैं। राज्य ताइक्वांडो संघ सचिव चंद्रविजय सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय, कमलेश जोशी, प्रभात मेहरा, पूरन बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, एनएस भंडारी, डीडी भट्ट, एससी साह, आशुतोष साह आदि ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी पदक लेकर लौटेंगे।

=============

इनका हुआ चयन

= बालक - धीरज सिंह तड़ागी, गजेंद्र परिहार, इमरान अली, महेंद्र परिहार, पंकज दफौटी, गौरव जोशी, कुंदन पांडे व काव्य तलरेजा।

= बालिका - दिव्या भारद्वाज, नेहा थापा, नैन्सी राणा, पूजा, हरजिंदर कौर, श्वेता चंद, श्रेया कांडपाल, रितिका जोशी आदि।

chat bot
आपका साथी