कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट में और भड़का असंतोष

द्वाराहाट स्थित बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआइटी) के मेस कर्मचारियों में असंतोष थम नहीं रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:15 PM (IST)
कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट में और भड़का असंतोष
कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान द्वाराहाट में और भड़का असंतोष

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआइटी) के मेस कर्मचारियों में असंतोष थम नहीं रहा है। दोहरी नीति से वर्षो से तैनात पुराने कर्मियों की उपेक्षा व कई छात्रावासों में दस माह से वेतन नसीब न होने से उनमें आक्रोश और बढ़ गया है। गुस्साए कर्मियों ने संस्थान में बेमियादी धरना दे शासन प्रशासन के खिलाफ गुबार निकाला। गरीब कर्मियों के शोषण का आरोप लगा चेतावनी दी कि अब भी न सुनी गई तो 26 सितंबर से क्रमिक फिर आमरण अनशन शुारू कर दिया जाएगा।

बीटीकेआइटी में कार्यरत 130 मैस कर्मचारी बुधवार को भी अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे। उन्होंने संस्थान व शासन पर शोषण का आरोप लगाया। कहा कि एक ही नियम के तहत कार्यरत 56 लोगों को उपनल के तहत समायोजित कर दिया गया। मगर लगातार माग के बावजूद 130 मैस कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं दिया जा रहा। संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र रावत ने कई छात्रावासों में कार्यरत मैस कर्मचारियों को दस माह से वेतन न मिलने का आरोप लगाया। कहा कि न्यूनतम वेतन पर गुजारा कर रहे इन गरीबों के सम्मुख परिवार के भरण-पोषण तथा बच्चों की फीस की समस्या उठ खड़ी हुई है। समस्याओं का त्वरित समाधान न होने पर उग्र आदोलन की चेतावनी दी।

मैस कर्मचारियों के आदोलन को पहले दिन पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी के बाद बुधवार को पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने भी समर्थन दिया। कहा कि मैसों में कार्यरत अल्प वेतनभोगियों की समस्याओं को लेकर सभी प्रयास किए जाएंगे। मौके पर संगठन अध्यक्ष सुरेंद्र रावत, उपाध्यक्ष गोपाल सिंह, महासचिव गुलाब सिंह, कोषाध्यक्ष नंदन प्रसाद, किसन सिंह, प्रताप गिरि, कमल किशोर, नारायण रावत, दीपक बिष्ट, नवल जोशी, मोहन सिंह रावत, देव सिंह रावत, कुंवर सिंह बजेठा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी