वीपीडीओ की कमी से जूझ रहा अल्मोड़ा जिले का धौलादेवी विकासखंड

विकास खंड धौलादेवी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) की कमी से जूझ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 06:15 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 06:15 PM (IST)
वीपीडीओ की कमी से जूझ रहा  अल्मोड़ा जिले का धौलादेवी विकासखंड
वीपीडीओ की कमी से जूझ रहा अल्मोड़ा जिले का धौलादेवी विकासखंड

संवाद सूत्र, काफलीखान : विकास खंड धौलादेवी ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (वीपीडीओ) की कमी से जूझ रहा है। इसका असर जहां ग्राम पंचायतों के विकास कार्यो पर पड़ रहा है, वहीं ग्रामीणों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान संगठन लंबे समय से रिक्त पदों पर नियुक्तियां किए जाने की मांग कर रहा है, इसके बाद भी अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। 110 ग्राम पंचायतों को समेटे विकासखंड धौलादेवी में मात्र सात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की ही तैनाती है। विकास कार्य व अन्य कार्य काफी प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम प्रधान जिला प्रशासन से ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की कमी दूर किए जाने की मांग कई बार कर चुके हैं। इसके बाद भी अब तक ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की तैनाती न होने से ग्राम पंचायतों के विकास कार्य के साथ-साथ जनता के कार्य जो ऑनलाइन संपन्न होते हैं, उनमें भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जैसे परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अनेक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मानक के अनुसार ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की तैनाती की जाए। ग्राम पंचायत अधिकारियों की कमी की वजह से एक-एक ग्राम पंचायत अधिकारी को 15 से 16 ग्राम पंचायतों का कार्यभार संभालना पड़ रहा है।

------

वर्जन

शासन ग्राम विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। गांवों के विकास के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। ऊधमसिंह नगर में संबद्ध किए गए दो ग्राम पंचायत अधिकारियों को वापस बुलाया गया है। उन्हें जल्द ही संबंधित ग्राम पंचायतों में भेजा जाएगा। विकास खंडों में रिक्त पड़े ग्राम विकास अधिकारियों की सूची ग्राम्य विकास निदेशालय को भेजी गई है।

- गोपाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी