अल्मोड़ा जिले में नंदा सुनंदा महोत्सव में रमे श्रद्धालु

अल्मोड़ा जिले मं ेजै भगौती नंदा नंदा कुमौं गढ़वाल की जै.. लोक गीत के बीच नंदा सुनंदा देवी की भक्तिरस की बहार बही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:31 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:31 PM (IST)
अल्मोड़ा जिले में नंदा सुनंदा महोत्सव में रमे श्रद्धालु
अल्मोड़ा जिले में नंदा सुनंदा महोत्सव में रमे श्रद्धालु

संस, अल्मोड़ा/रानीखेत: 'जै भगौती नंदा, नंदा कुमौं गढ़वाल की जै..'। समूचा पहाड़ देवभूमि की आराध्य देवी मां नंदा एवं सुनंदा भक्ति में रम गया है। कुलदेवी की स्तुति के बीच ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर समेत जिलेभर में पारंपरिक जागर के जरिये मां की महिमा के गुणगान से माहौल नंदामय हो गया है। इधर, जिला मुख्यालय में 'स्वर्गफल' यानि कदली वृक्षों को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आमंत्रित किया गया। उधर, रानीखेत में मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं के निर्माण का श्रीगणेश हो गया है।

रविवार शाम मां नंदा सुनंदा के जयघोष के बीच श्रद्धालु धार की तूनी स्थित प्रकाश करगेती व जगदीश करगेती के कदगली बाग पहुंचे। तिलक लगा वृक्षों को मां नंदा सुनंदा की प्रतिमा निर्माण के लिए आमंत्रित किया गया। सोमवार की प्रात: भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की सप्तमी को कदली के स्तंभ ढोल नगाड़ों के साथ नंदादेवी मंदिर परिसर में लाए जाएंगे। वहां चंद वंशीय युवराज नरेंद्र चंद सिंह विशेष पूजन करेंगे। फिर प्रतिमाओं का निर्माण कर रात्रि प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस दौरान वरिष्ठ नागरिक धन सिंह मेहता, नंदादेवी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, व्यवस्थापक मुन्ना वर्मा, मुख्य संयोजक मनोज सनवाल, पं. हरीश जोशी, प्रमोद जोशी, पं. लीलाधर जोशी, कुलदीप मेर, अनूप साह, अर्जुन सिंह बिष्ट, तारा चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, रानीखेत में महोत्सव समिति हरीश साह के साथ ही संस्कृति कर्मी कान्हा साह, यतीश सिंह रौतेला व उनकी टोली प्रतिमा निर्माण में जुट गई हैं।

=========

दिव्यांग लोक गायक दंपती ने जीता दिल

अल्मोड़ा: नंदादेवी मंदिर परिसर में दिव्यांग लोक गायक दंपती आनंदी देवी व संतराम ने झोड़ा, चांचरी के साथ ही मां नंदा सुनंदा की मोहक स्तुति गाकर दिल जीत लिया। वहीं गायन व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। उभरते गायकों ने हिदी व कुमाऊंनी गीतों से समा बांधा। गीता मेहरा व मीना भैसोड़ा निर्णायक रही।

=========

आज ये होंगे कार्यक्रम

= प्रात: 5.30 बजे: धार की तूनी से ढोल नगाड़ों के साथ पवित्र कदली वृक्ष के स्तंभ मंदिर परिसर में लाए जाएंगे

= पूर्वाह्न 11.30 बजे: चंदराजवंश के कुंवर नरेंद्र चंद सिंह करेंगे विशेष पूजन

= अपराह्न 01:00 बजे से: महिलाओं की झोड़ा गायन प्रतियोगिता

= सायं 6.30 बजे से: सांस्कृतिक कार्यक्रम

= रात्रि 08:00 बजे से: मां नंदा सुनंदा की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

chat bot
आपका साथी