अल्मोड़ा जिले भर में राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

अल्मोड़ा जिले भर में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर जिलेभर के कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। उन्होंने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 06:55 PM (IST)
अल्मोड़ा जिले भर में राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अल्मोड़ा जिले भर में राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण टीम, अल्मोड़ा/रानीखेत: पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों पर जिलेभर के कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सत्ता की हनक में मोदी सरकार आम आदमी को महंगाई की आग में झुलसाने पर आमादा है। पेट्रो पदार्थ ही नहीं, रसोई गैस से लेकर रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। कांग्रेसियों ने कमरतोड़ महंगाई के खिलाफ आंदोलन और तेज करने का ऐलान किया।

जिला मुख्यालय में नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला की अगुवाई में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने माल रोड स्थित पेट्रोल पंप पर केंद्र सरकार पर भड़ास निकाली। कहा कि सत्ता में काबिज होने के बाद से ही भाजपा महंगाई बढ़ाकर आमजन के शोषण पर तुली है। खाद्य सामग्री से लेकर हरेक चीज महंगी होने से मध्यम व गरीब तबका त्रस्त है। महंगाई पर लगाम न कसी गई तो कांग्रेसी बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में महिला इकाइ जिलाध्यक्ष लता तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद्र जोशी, पारितोष जोशी, राजीव कर्नाटक, दीपाशु पांडे, वैभव पांडे, गीता मेहरा, गोपाल चौहान, हर्ष कनवाल, रॉबिन भंडारी, प्रदीप बिष्ट, सुमित कुमार, अरविंद रौतेला, सचिन आर्या, अधिवक्ता महेश चंद्र, विनोद वैष्णव आदि शामिल रहे।

भतरौजखान में भी प्रदर्शन

भतरौजखान : सेवादल प्रदेश सचिव ललित गड़ाकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान नंदन किरौला, नरेंद्र कठायत, कुबेर किरौला, लच्छी राम आदि मौजूद रहे।

भाजपाराज में आमजन त्रस्त : पीतांबर

दन्या : कांग्रेसियों ने राज्य व केंद्र सरकार के खिलाफ पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन कर आमजन के शोषण का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष पीतांबर पाडे, ब्लॉक अध्यक्ष पूरन बिष्ट, संगठन मंत्री कुंदन गैड़ा, हरीश जोशी, ललित गैड़ा, राजेंद्र बिष्ट, दिनेश जोशी, आनंद जोशी, कैप्टन रमेश चंद्र, दीवान बिष्ट आदि ने सत्तापक्ष पर तीखे प्रहार किए। ===========

महंगाई ही नहीं हर मोर्चे पर नाकाम डबल इंजन सरकार

रानीखेत : पर्यटक नगरी में भी कांग्रेसियों ने सत्तापक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार महंगाई ही नहीं बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व विकास आदि मुद्दों पर भी विफल साबित हो रही है। कांग्रेसी केमू स्टेशन स्थित पेट्रोल पंप परिसर पहुंचे। पेट्रोल व डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि को शोषण बता राज्य व केंद्र सरकार की घेराबंदी की। प्रदर्शन करने वालों में जिलाध्यक्ष महेश आर्या, नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र बिष्ट, यतीश रौतेला, कुलदीप कुमार, विजय रावत, प्रेम राम, सोनू सिद्दीकी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी