डीडीए की गलत नीतियों से पहाड़ में पलायन की मार

संस अल्मोड़ा जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खिलाफ कांग्रेसियों ने फिर मोर्चा खोल दिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 04:21 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 04:21 PM (IST)
डीडीए की गलत नीतियों से पहाड़ में पलायन की मार
डीडीए की गलत नीतियों से पहाड़ में पलायन की मार

संस, अल्मोड़ा : जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) के खिलाफ कांग्रेसियों ने फिर मोर्चा खोल दिया है। उसे समाप्त किए जाने की मांग उठाते हुए कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने प्राधिकरण को जनहितों के विरुद्ध करार देते हुए प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में धरना दिया। राज्य सरकार को जमकर कोसा। कहा कि डीडीए के शोषण से पहाड़ में पलायन को बढ़ावा मिल रहा।

पूर्व विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को चौघानपाटा में एकत्र हुए। डीडीए को जनहितों के खिलाफ करार देते हुए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांधी पार्क में धरने के दौरान सभा में पूर्व विधायक मनोज ने कहा कि प्राधिकरण आमजन के लिए बड़ा सिरदर्द बन गया है। भवन निर्माण के नियमों के नाम पर बेवजह उत्पीड़न किया जा रहा। नवंबर 2017 में भाजपा सरकार ने जो तुगलकी फरमान दिया वह जनहितों के विरुद्ध साबित हो रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि नगरीय ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी डीडीए शोषण पर तुला है।

उन्होंने कहा, अरसे से जनविरोधी प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग उठाई जा रही मगर राज्य सरकार चुप्पी साधे है। जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय ने भी डीडीए को पहाड़ से हटाए जाने पर जोर दिया। नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने तर्क दिया कि डीडीए की गलत नीतियों व कार्यप्रणाली पलायन को बढ़ावा दे रही है। धरने पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, राधा बिष्ट, दीपा साह, युकां जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, संजय दुर्गापाल, राजीव कर्नाटक, दीपाशु पांडे, वैभव पांडे, तारा चंद्र जोशी, भूपेंद्र भोज, रौबिन भंडारी, विनोद वैष्णव, शरद साह, अंबीराम, दीप सिंह डागी, प्रदीप अमर बिष्ट, कमल कोरंगा, किशनलाल, प्रताप सत्याल, अशोक ग्वासीकोटी, हेम तिवारी, शिब्बू मेहरा, जगदीश पांडे, कमलेश तिवारी आदि बैठे। ==== ===

chat bot
आपका साथी