व्यापारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी

संस अल्मोड़ा कोरोना से जंग जारी है। संक्रमण का खतरा बरकरार है। मगर बीते लॉकडाउ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 09:41 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 09:41 PM (IST)
व्यापारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी
व्यापारियों के समर्थन में उतरे कांग्रेसी

संस, अल्मोड़ा : कोरोना से जंग जारी है। संक्रमण का खतरा बरकरार है। मगर बीते लॉकडाउन से लगातार घाटे की मार झेल रहे व्यापारी गाइडलाइन का अनुपालन कर बाजार खोलने की मांग पर अड़े हुए हैं। सरकार पर दबाव बनाने के लिए मोर्चाबंदी तेज होने लगी है। इधर कांग्रेसी भी कारोबारियों के समर्थन में उतर आए हैं। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने तीरथ सरकार से व्यापारियों को आर्थिक संकट से उबारने को विशेष पैकेज देने की पुरजोर मांग उठाई है।

व्यापारियों के समर्थन में कांग्रेसी पूर्व विधायक मनोज तिवारी की अगुआई में रविवार को कोविड क‌र्फ्यू के बावजूद शिखर तिराहा स्थित शहीद पार्क में धरने पर बैठ गए। मनोज ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। बीते लॉकडाउन के बाद ढील मिलने पर दुकानें खुली भी तो मंदी छाई रही। अब दूसरी लहर से कारोबार फिर चौपट हो गया है। इससे व्यापारियों के समक्ष आर्थिक संकट गहराने लगा है। पूर्व विधायक ने मानकों में कुछ ढील देते हुए बाजार खोले जाने व व्यापारियों के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा पर जोर दिया। साथ ही कोरोनाकाल में बिजली व पानी के बिल तथा बैंकों से लिए गए व्यापार ऋण को भी माफ किए जाने की मांग उठाई। कहा कि नगरपालिका व जिला पंचायत से भी व्यापारियों का किराया माफ कराने का आग्रह किया गया है।

धरने में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताबर पाडे, सचिव ताराचंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, निर्मल रावत, शहजाद कश्मीरी, मयंक बिष्ट, भूपेंद्र भोज, विपुल कार्की, राबिन भंडारी, कार्तिक साह, अनीता रावत, गीता मेहरा, वैभव पाडे, विनोद वैष्णव, दीपाशु पाडे, राजीव कर्नाटक, दीप सिंह आदि बैठे।

chat bot
आपका साथी