स्टाफ नर्स भर्ती की शर्तो पर भड़के कांग्रेसी

स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 1238 पदों पर भर्ती की शर्तो पर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 10:57 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 10:57 PM (IST)
स्टाफ नर्स भर्ती की शर्तो पर भड़के कांग्रेसी
स्टाफ नर्स भर्ती की शर्तो पर भड़के कांग्रेसी

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 1238 पदों पर भर्ती की शर्तो पर कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व उपनेता प्रतिपक्ष जिला मुख्यालय आ धमके। गांधी पार्क में 24 घंटे का धरना व उपवास शुरू कर दिया गया। गुस्साए विपक्ष ने त्रिवेंद्र सरकार की ओर से भर्ती के लिए तय अर्हताओं को कतई अव्यवहारिक व संवेदनहीन बताया। उन्होंने सरकार के अभ्यर्थियों से 30 या इससे अधिक बेड वाले किसी सरकारी या निजी चिकित्सालय में एक वर्ष का कार्य अनुभव मांगे जाने संबंधी फरमान को हास्यास्पद करार दिया।

प्रदेश में स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए तय नियम व शर्तो को पर्वतीय शिक्षित बेरोजगारों की भावनाओं के उलट बताते हुए मंगलवार को कांग्रेसी राज्य सरकार के खिलाफ उतर आए। वह गांधी पार्क में धरने पर बैठ गए। उपवास पर बैठे राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने कहा कि सरकार बेरोजगारों का मखौल बना रही है। उपनेता प्रतिपक्ष करन सिंह माहरा ने राज्य सरकार की शर्तो को बेटियों के लिए अन्याय करार दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, दीप सिंह डांगी, तारा चंद्र जोशी, हर्ष कनवाल, गजेंद्र सिंह फत्र्याल, राजेंद्र बोरा, निर्मल रावत आदि मौजूद रहे।

========

त्रिवेंद्र सरकार को जीरो नंबर से ज्यादा नहीं : कुंजवाल

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। यहां एक सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के चार वर्षो की उपलब्धियों पर जीरो नंबर से जयादा नहीं दिए जा सकते। केंद्र को कोसते हुए कहा कि डेढ़ माह से देश का किसान सड़कों पर है। मगर केंद्र समाधान नहीं निकाल रहा।

chat bot
आपका साथी