द्वाराहाट विधायक की गिरफ्तारी को सड़क पर उतरे कांग्रेसी

अल्मोड़ा दुष्कर्म के मामले में फंसे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर कार्रवाई की मांग।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:00 AM (IST) Updated:Wed, 30 Sep 2020 05:14 AM (IST)
द्वाराहाट विधायक की गिरफ्तारी को सड़क पर उतरे कांग्रेसी
द्वाराहाट विधायक की गिरफ्तारी को सड़क पर उतरे कांग्रेसी

संस, अल्मोड़ा : दुष्कर्म के एक मामले में फंसे द्वाराहाट विधायक महेश नेगी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। साथ ही विधायक का अब तक डीएनट टेस्ट न कराने पर राज्य सरकार का पुतला फूंका।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को चौघानपाटा पर त्रिवेंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही दुष्कर्म के आरोपों में घिरे विधायक महेश नेगी को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार या भाजपा ने अब तक आरोपित के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करके साबित कर दिया कि उसे महिला सशक्तिकरण के नारों से कोई सरोकार नहीं है। इसीलिए विधायक का डीएनट टेस्ट करा उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक आरोपित विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी।

इस मौके पर नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला इकाइ जिलाध्यक्ष लता तिवारी, पंचायत प्रकोष्ठ संयोजक अमर बिष्ट, प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, सचिव दीपा साह व दीपांशु पांडेय, पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल, प्रदेश ध्वजप्रभारी संजय दुर्गापाल, बीडीसी शेखर पांडेय शरद साह, राजेंद्र बोरा, रॉबिन भंडारी, फाकिर खान, मुकेश नेगी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी