कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

अल्मोडा़ कांग्रेस ने ऋषिकेश में अतिक्रमण के नाम पर चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:28 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:28 PM (IST)
कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला
कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

संवाद सहयोगी, अल्मोडा़: कांग्रेस ने ऋषिकेश में अतिक्रमण के नाम पर चलाए जा रहे अभियान में धाíमक स्थलों के साथ-साथ पूर्व से स्थापित शहीद स्मारक को तोड़ने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाजपा सरकार को घेरा। विरोध में चौघानपाटा में पुतला फूंका। वहीं विरोध में जम कर नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि सरकार ने धाíमक स्थलों व शहीद स्मारकों को तोड़कर राज्य के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। राज्य आंदोलनकारियों व शहीदों का अपमान किया है। प्रदेश सरकार लगातार जनविरोधी फैसले लेकर लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों को रोका नहीं गया तो कांग्रेस चरण बद्व तरीके से आंदोलन करेगी। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी, जिला सचिव दीपांशु पांडे, राजेंद्र बोरा, निर्मल रावत, धीरेंद्र गैलाकोटी, बिदु रौतेला, सभासद सचिन आर्या, ललित सतवाल, दिनेश पिलख्वाल, शेखर पांडे, महिपाल राजपूत, रमेश नेगी, मनोज जोशी, अशोक ग्वासीकोटी, फाकिर खान, काíतक साह, वैभव पांडे, किशन लाल, पंकज कांडपाल, मुकेश नेगी, हेम तिवारी, संजय दुर्गापाल, विनोद वैष्णव, शरद साह, अंबीराम, शिब्बू मेहरा मौजूद रहे।

--------

chat bot
आपका साथी