सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर अल्मोड़ा में शोक

देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से जिले भर में शोक की लहर है। गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों को श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 06:19 PM (IST)
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर अल्मोड़ा में शोक
सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन पर अल्मोड़ा में शोक

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के निधन से जिले भर में शोक की लहर है। गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने हेलीकाप्टर दुर्घटना में शहीद सीडीएस, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसे देश के लिए बड़ी क्षति करार दिया।

पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख जताया। लोगों ने दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। यहां पूर्व स्वास्थ्य निर्देशक डा. जेसी दुर्गापाल, अल्मोड़ा अर्बन को-आपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बगड़वाल, डे केयर सेंटर के अध्यक्ष हेमचंद्र जोशी, व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष सुशील साह, पूर्व सभासद अशोक पांडे, आशीष वर्मा, मनीष, सभासद सचिन आर्या, नमन तिवारी, आंनदी वर्मा, खलील अहमद, विपिन चंद्र जोशी, कोमल, गिरीश मल्होत्रा, चंद्र मणि भट्ट, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, ईओ श्याम सुंदर प्रसाद आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संरक्षक पीजी गोस्वामी, केप्टन केशव दत्त पांडे, नायब सूबेदार विनोद गिरी, उप सरंक्षक सुबेदार मेजर मोहन चंद्र जोशी, नायब सूबेदार सुरेंद्र लाल टम्टा, दान सिंह, हरीश चंद्र पांडे ने भी शोक जताया। उधर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीडीएस रावत के चित्र पर पुष्पचक्र अíपत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। यहां जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविद पिलख्वाल, रमेश बहुगुणा, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, नरेंद्र प्रसाद, पूनम पालीवाल, कैलाश गुरुरानी, धर्मवीर आर्या आदि रहे। उधर आम आदमी पार्टी के प्रभारी अमित जोशी, अखिलेश टम्टा, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सोहित भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता रोहित सिंह, नवीन आर्य, पंकज जोशी, संदीप नयाल आदि ने शोक जताया। बेतालेश्वर मंदिर सेवा समिति के दिनेश गोयल, ग्राम प्रधान किशन बिष्ट, सुरज शाह, राम अवतार, मनोज वर्मा, नरेंद्र साह, कमलेश जोशी, कैलाश जोशी, पूरन कांडपाल, अभय शाह, नरेंद्र कनवाल, हरीकृष्ण खतरी, मुरारी अग्रवाल आदि रहे। उधर किशन गुरुरानी, प्रत्येश पांडे, अमन नच्जौन, मनोज वर्मा, अनिल वर्मा, वैभव पांडे, अनीता रावत आदि ने दु:ख जताया। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने कालेज परिसर में राजेंद्र चंद्र जोशी, निर्मल तड़ागी, कमल नेगी, दीपक उप्रेती, पंकज बोरा, वरुण कपकोटी, भारतेंद्र कांडपाल, नीरज बिष्ट, रोहत भोजक, अंकित बिष्ट आदि रहे। सोमेश्वर में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

सोमेश्वर : सीडीएस बिपिन रावत की मृत्यु पर सोमेश्वर में भी शोक की लहर रही। भाजपा मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत को श्रद्धांजलि अíपत की। शोक जताने वालों में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, पूर्व अध्यक्ष डा. देवेंद्र जोशी, चंदन बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, रमेश पांडेय, सुंदर राणा, बंशीधर जोशी, ललित सिंह, नवीन पांडे समेत स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि अíपत की।

स्याल्दे में रखा मौन

स्याल्दे : व्यापार संघ स्याल्दे की ओर से गुरुवार को सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य 11 लोगों के हेलीकाप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने सीडीएस के साहस और देशसेवा पर व्याख्यान दिए। इसे देश के लिए अपूर्ण क्षति बताया। वहीं दो मिनट मौन रख शोक जताया। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, पूर्व कैप्टन देवेंद्र सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह, ईएसएम रमेश चंद्र, पूर्व सैनिक मदन सिह, बहादुर सिंह, रमेश बुडा़कोटी, प्रधान राधे बंगारी, नंदन बिष्ट, करन सिंह मनराल, चंदन मनराल, राजी राम आदि रहे।

chat bot
आपका साथी