आसमान में छाए बादल, बढ़ी ठिठुरन

अल्मोड़ा जिले में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे रहे। बारिश के आसार भी बने हुए हैं। बादल छाने से ठंड में इजाफा हो गया है। पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 05:23 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 05:23 PM (IST)
आसमान में छाए बादल, बढ़ी ठिठुरन
आसमान में छाए बादल, बढ़ी ठिठुरन

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जिले में सुबह से आसमान में बादल छाए रहे रहे। बारिश के आसार भी बने हुए हैं। बादल छाने से ठंड में इजाफा हो गया है। पारा पांच डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

शनिवार को सुबह आसमान में कोहरा छाया था। जैसे ही कोहरा छटा आसमान में काले बादल छाए हुए थे। बादलों के कारण सूर्य की किरणें धरती पर नहीं पड़ी। दोपहर बाद कुछ बादल छंटते नजर आए। दिन भर सूरज और बादलों के बीच आंख मिचौली चलती रही। बादल छाने से ठंड अचानक बढ़ गई। लोगों ने दिन के समय ही अंगीठियां और हीटर जला लिए। फिलहाल नगरपालिका की ओर से ठंड से निपटने के लिए अलाव आदि की व्यवस्था नहीं की गई है। बारिश के आसार बने हुए हैं। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी सुमित जोशी ने कहा कि फिलहाल मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बारिश की संभावना बनी हुई है। हिमालयी क्षेत्र में हल्की बूंदबांदी के साथ हल्का हिमपात

बागेश्वर : शनिवार को जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में सुबह से बादल मंडरा रहे हैं। हिमालयी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। पिडारी में हल्का हिमपात होने की सूचना है। ठंड में इजाफा होने लगा है। शादी का सीजन शुरू होते ही एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। इसी शोर-शराबे के बीच एक बार फिर मौसम ने भी करवट बदल ली है। शनिवार की सुबह से आसमान बादल से छाए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही हे, जबकि घाटी वाले क्षेत्र में सुबह कोहरा लगने से गलन वाली ठंड शुरू हो गई है। मौसम के मिजाज को देखते हुए शादी विवाह वाले लोग तो चितित हैं, लेकिन किसानों को अच्छी बारिश का इंतजार है। प्रगतिशील किसान प्रताप सिंह गढि़या, गीता देवी, कमला देवी, मोहनी जनौटी आदि ने कहा कि इस मौसम में यदि अच्छी बारिश होगी तो गेहूं, जौ, मसूर समेत रबी की फसल को लाभ होगा। इसके अलावा सब्जी उत्पादन को भी लाभ होगा। लाई, पालक, मेथी, मटर आदि सब्जियां का उत्पादन भी बेहतर होगा।

chat bot
आपका साथी