अल्मोड़ा में सुरंग निर्माण को जल्द मिलेगा बजट : सुरेश

संस, अल्मोड़ा : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार अपने सफल चार वर्ष पूरा करने

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 11:22 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 11:22 PM (IST)
अल्मोड़ा में सुरंग निर्माण को जल्द मिलेगा बजट : सुरेश
अल्मोड़ा में सुरंग निर्माण को जल्द मिलेगा बजट : सुरेश

संस, अल्मोड़ा : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार अपने सफल चार वर्ष पूरा करने जा रही है। उन्होंने त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल को उपलब्धियों भरा बताया। दावा किया कि डबल इंजन सरकार ने उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित किए। अल्मोड़ा में सुरंग निर्माण को जल्द ही बजट मिलने की उम्मीद भी जताई।

जिला सहकारी बैंक सभागार में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार जनअपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरी है। केंद्र के साथ बेहतर तालमेल कायम कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विकास की गति को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा कि उसके पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। कांग्रेस पर तंज कसा कि उनके नेताओं की न तो कोई नीति है ना ही नीयत। यही वजह है कि हर विषय पर राजनीति करना विपक्ष की आदत बन चुका है। राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि अल्मोड़ा को विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाया गया। कोरोनाकाल में साहनीय कार्य करते हुए 132 नई एंबुलेंस विभिन्न जिलों को मुहैया कराई गई। अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने को सुरंग निर्माण की दिशा में तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही धनराशि अवमुक्त हो जाएगी। हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने को गंभीर प्रयास हो रहे।

मिशन 2022 पर बोले कि अपने काम के आधार पर भाजपा जनता के बीच जाएगी। पार्टी का संगठनात्मक ढाचा बूथ स्तर तक सशक्त है। काग्रेस मुद्दा व नेतृत्वविहीन हो चली है। चुनाव में वह कहीं नहीं टिकेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, मीडिया प्रभारी शैलेंद्र साह, राजा खान आदि भी मौजूद रहे।

=========

chat bot
आपका साथी