अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में बुलंदियां छू रहा है देश

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन अल्मोड़ा जिलेभ्में धूमधाम से मना।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 11:19 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 11:19 PM (IST)
अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में बुलंदियां छू रहा है देश
अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में बुलंदियां छू रहा है देश

संस, अल्मोड़ा : पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन जिलेभर में धूमधाम से मना। दीर्घायु की कामना कर भाजपाइयों ने मिठाई बांटी। बूथ स्तर पर पौधे लगा उनके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। चिकित्सालयों में मरीजों को फल बांट कोरोना को हराने के लिए जनचेतना अभियान भी चलाया। वक्ताओं ने कहा कि मोदी की अगुआई में देश नई बुलंदियों को छू रहा है।

जिला मुख्यालय में भाजपाइयों ने शुक्रवार को राजकीय संग्रहालय परिसर पर पौधे लगाए। इस दौरान जिला मंत्री विनीत बिष्ट, महिला मोर्चा की जिला महामंत्री लीला बौरा, लता पांडे, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अजय वर्मा, मनोज जोशी, धर्मवीर आर्या, देवेंद्र सत्यपाल, मुकुल कुमार, आशीष गुरुरानी, निखिल टम्टा, वैभव सिंह, आनंद कनवाल, पूनम पालीवाल, बीना नयाल आदि मौजूद रहीं।

==========

सोमेश्वर में भी उल्लास

सोमेश्वर: यहां भी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन उल्लास से मनाया। इस दौरान महामंत्री चंदन बिष्ट, मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, भुवन जोशी, सुंदर राणा, बंशीधर जोशी, दलीप रौतेला, ठाकुर सिंह नयाल, गणेश मेहरा, कमल बोरा, दयाल राम, शोभन राम, धर्मेंद्र बिष्ट, केवलानंद जोशी, नरेंद्र नेगी, पवन जोशी, करण कैड़ा, कमल कैड़ा आदि रहे।

===========

द्वाराहाट में पौधारोपण, जनचेतना अभियान भी चला

द्वाराहाट: भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने बूथवार बहूपयोगी पौधे लगाए। नट्टागुल्ली बूथ पर मंडल अध्यक्ष उमेश भट्ट की अगुआई में मिष्ठान्न वितरण व पूर्व प्रमुख ममता भट्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ रणा बूथ पर टीकाकरण मुहिम में हाथ बंटाया। बग्वालीपोखर में जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट के नेतृत्व में पौधारोपण कर इनके संरक्षण का संकल्प ले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्त्रमों में शेखर डौर्बी, राजेश नेगी, कुंदन नेगी, महेश कैड़ा, सुंदर कैड़ा, मनोहर अधिकारी, मोहन सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट, भूपेंद्र काडपाल, रमेश कुमार, देवेन्द्र सिंह, आनंद आगरी, मनोहर प्रसाद, कुंदन अधिकारी, जीवन सिंह, भूपाल सिंह, सुनील तिवारी, वीरेंद्र कठायत, दामोदर जोशी, नाथू सिंह, केवल सती, युगल किशोर, लक्ष्मण कुमार, मदन मोहन पाडेय, शैलू साह, मनोहर जोशी, कृपाल नेगी, कालू सिंह अलमिया, खुशाल सिंह, बंशीधर तिवारी, मनोहर जोशी, महेश लाल साह, सुरेंद्र साह, गिरीश बेलवाल, बहादुर सिंह अनिल साही, त्रिलोक सिंह बजेठा, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

=======

स्याल्दे में टीकाकरण में सहयोग

स्याल्दे: भाजपाइयों ने अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरोना की रोकथाम को टीकाकरण अभियान में सहयोग दिया। रोगी व उनके तीमारदारों को फल भी बांटे। इस दौरान मंडल महामंत्री कुंदन लाल, मनोज नेगी, सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी, दीप जोशी, दर्शन जोशी, उर्वादत्त, चंदन मनराल, चंदन राम, हरी राम, भुवन उप्रेती, राजू मिश्रा, नंदन बिष्ट, केशव गिरि, अरुण पपनोई, नंदी देवी, राधा देवी, हंसी देवी, भावना देवी, नीमा मनराल, माया देवी, भावना उप्रेती, दीपा देवी, प्रभा पांडे, डा. सिद्धार्थ, फार्मासिस्ट दीपा जोशी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी