भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख उठाई नगरपालिका की मांग

अल्मोड़ा के रानीखेत मेंभाजपा कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मिलकर रानीखेत को पालिका का दर्जा दिलाने की मांग उठाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:28 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख उठाई नगरपालिका की मांग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख उठाई नगरपालिका की मांग

संवाद सहयोगी, रानीखेत : भाजपा कार्यकर्ताओं का एक शिष्टमंडल दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से मुलाकात कर रानीखेत को नगरपालिका का दर्जा दिलाए जाने की मांग की। कहा कि कैंट की जटिल प्रक्रिया के कारण नगर का विकास ठप हो गया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कारकर रक्षा मंत्रालय भेजने का अनुरोध किया।

बीते गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कहा कि रानीखेत की जनता लंबे समय से कैंट के सिविल एरिया को नगरपालिका गठित की मांग करते आ रही है। मगर आज तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। कहा कि पूर्व में राज्य सरकार ने रानीखेत की सिविल एरिया को जोड़कर चिलियानौला पालिका गठन की घोषणा भी की। मगर राज्य से कैबिनेट में पारित प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय को नहीं भेजने के कारण चिलियानौला नगर पालिका का गठन तो हुआ लेकिन रानीखेत छावनी क्षेत्र की सिविल एरिया को शामिल नहीं किया जा सका। जिस कारण यहां के वाशिंदे अपने का ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट से प्रस्ताव पारित कर रक्षा मंत्रालय केंद्र सरकार को भेजने की गुहार लगाई।

शिष्टमंडल दल में जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष कैंट बोर्ड मोहन नेगी, नगर अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री नरेंद्र रौतेला, हंसा दत्त्त बवाड़ी, हरीश जोशी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी