द्वाराहाट में भाजपा को जोर का झटका

द्वाराहाट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका लगा है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समेत कई नेता काग्रेस में शामिल हो गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 03:50 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 03:50 PM (IST)
द्वाराहाट में भाजपा को जोर का झटका
द्वाराहाट में भाजपा को जोर का झटका

संस, द्वाराहाट : विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को झटका लगा है। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष समेत तमाम पंचायत प्रतिनिधियों व कार्यकर्ता सत्तापक्ष छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व महंगाई चरम पर है। युवा व प्रवासी कागजी योजनाओं के नाम पर छले जा रहे हैं। 2022 में जनता भाजपा को माकूल जवाब देगी।

सुदूर प्राथमिक विद्यालय पालीमनिया में कांग्रेस की सभा में पूर्व विधायक मदन ने राज्य व केंद्र सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा कि कागजों में विकास के दावे हो रहे। ठीक उलट कर्मचारियों को वेतन के लाले पड़े हैं। इस दौरान नौला के जिला पंचायत सदस्य एवं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज कुमार व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों समेत करीब 60 लोग कांग्रेस में शामिल हुए। जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट ने विकास कार्यो की प्राथमिकताएं गिनाई।

=========

मेधाएं सम्मानित

पूर्व विधायक ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथमश्रेणी में पास 12 बच्चों को पुरस्कृत व 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित भी किया। बीडीसी सदस्य जानकी देवी, ग्राम प्रधान मदनमोहन सिंह, बागंबर सिंह, कमल किशोर, महेश चंद्र, दयाकृष्ण पटवाल, भाग सिंह, नंद लाल, तेज सिंह, सरपंच राम सिंह व उमेद सिंह, गोपाल दत्त, छिमवाल, पूरन सिंह, सुनील जोशी, भारत भूषण, विक्त्रम सिंह आदि मौजूद रहे।

===== ====

chat bot
आपका साथी