सांसस्कृतिक नगरी में महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुतियों से मन मोहा

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार महिलाओं ने रामलीला मंचन किया। उनकी सुंदर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 04:05 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 07:36 PM (IST)
सांसस्कृतिक नगरी में महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुतियों से मन मोहा
सांसस्कृतिक नगरी में महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुतियों से मन मोहा

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में पहली बार महिलाओं ने रामलीला मंचन किया। उनकी सुंदर प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।

श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला समिति कर्नाटक खोला की महिला रामलीला में रावण अत्याचार, भगवान ब्रह्मा और विष्णु की स्तुति, राम-सीता जन्म, ताड़का एवं सुबाहू वध, धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, परशुराम-लक्ष्मण संवाद, मंथरा-कैकेयी संवाद, दशरथ-कैकेयी संवाद और राम वनवास का मंचन किया गया।

लंकेश रावण की भूमिका में डा. विद्या कर्नाटक, ताड़का हर्षिता तिवारी, मारीच रेखा जोशी, सुबाहू सुनीता बगड़वाल, राम दिव्या पाटनी, लक्ष्मण किरन कोरंगा, सीता वैभवी कर्नाटक, परशुराम भावना मल्होत्रा, जनक रीता पांडे, विश्वामित्र मीना भट्ट, कैकयी लवी जोशी, मंथरा मीनाक्षी जोशी, देवगण सीमा कर्नाटक, सीता रावत , वंदना जोशी, मंजू गौड़, पूनम कर्नाटक, कंचन पाण्डे, पूजा बगडवाल, आशा मेहता, मिनाक्षी जोशी आदि ने अपने मनमोहक अभिनय से सभी का मन मोह लिया। समिति के संस्थापक एवं संरक्षक पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि महिलाओं की इस रामलीला के प्रारंभ होते ही 190 से अधिक वर्ष पुरानी इन ऐतिहासिक कुमाऊनी शैली की रामलीलाओं के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

इधर श्री राम सांस्कृतिक समिति के माध्यम से जिला पंचायत परिसर धारानौला में रामलीला का मंचन हुआ। जिसमें रावण की भूमिका प्रीति बिष्ट, कुभकर्ण स्नेहलता जोशी, हनुमान ज्योति त्यागी, परशुराम गोपा नयाल, राम प्रिया भट्ट, लक्ष्मण सगुन त्यागी, सीता का पात्र शिवानी निभा रहीं हैं। समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने बताया कि यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा हैं। महिला कलाकारों में रामलीला मंचन को लेकर खासा उत्साह है।

लमगड़ा में निकाली श्रीराम दरबार की शोभा यात्रा

लमगड़ा : विकास खंड के ग्राम सभा ठाठ में हुई 10 दिनी रामलीला महोत्सव का समापन राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। इस मौके पर श्रीराम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। लोक कलाकारों ने गीत व नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाहवाही लूटी। रामलीला के सभी पात्रों को पुरस्कृत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत लोक गायक दीवान सिंह, गोकुल बिष्ट, लोक गायिका अल्का पांडे ने लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश सिंह रावत ने किया। इस मौके पर बालम सिंह कपकोटी, दीवान सतवाल, मनोज रावत, सरिता आर्या, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रतन सिंह बिष्ट, गौरव बिष्ट, पंकज बिष्ट, थान सिंह, चंद्रा रावत, किशन बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी