कानून का पालन कर बनें आदर्श नागरिक : सीजेएम

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : विद्यार्थियों को कानूनी व उनके अधिकारों की जानकारी देने को राज

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 05:08 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 05:08 PM (IST)
कानून का पालन कर बनें आदर्श नागरिक : सीजेएम
कानून का पालन कर बनें आदर्श नागरिक : सीजेएम

संवाद सहयोगी, द्वाराहाट : विद्यार्थियों को कानूनी व उनके अधिकारों की जानकारी देने को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में शिविर लगा। विशेषज्ञों ने संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासा को शात कर समाज सेवा के लिए भी प्रेरित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लगे शिविर का शुभारंभ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनमोहन सिंह ने किया। उन्होंने प्राथमिक रिपोर्ट से जुड़ी जानकारियों समेत पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम आदि की जानकारी देते हुए आदर्श नागरिक बनने के लिए कानून का पालन करने को कहा। सिविल जज अशोक श्रीवास्तव ने किशोर न्याय अधिनियम, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. शेष चंद्र ने मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही मुकदमों, न्यायालयी प्रक्रिया, लोक अदालत के कार्य व शक्तियों के अलावा जनहित याचिका, आरटीआइ आदि के बारे में भी विस्तार बताया। आबकारी निरीक्षक टीसी पुरोहित ने नशे के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कानून विशेषज्ञों से कई प्रश्न पूछ अपनी शंकाओं को दूर किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रचना सिंह व संचालन गोविंद कंबोज ने किया। गोष्ठी में व्यख्याता उमेश चंद्र जोशी, कुमार गौरव उपाध्याय, आरएन सचान, प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी