टीबी मुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लाक क्षेत्र में टीबी मुक्त समाज के लिए जागरुकता अभियान चलाया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:36 AM (IST)
टीबी मुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान
टीबी मुक्त समाज के लिए चलाया जागरूकता अभियान

संवाद सहयोगी, दन्यां: राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत भैसियाछाना ब्लाक के अन्तर्गत जागरूकता अभियान चलाया गया। टीबी मुक्त भारत 2025 अभियान के अन्तर्गत चलाये गये इस कार्यक्रम में ग्रामीण इलाकों से बलगम एकत्रित करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं को आवश्यक जानकारी भी दी गई।

ब्लाक समन्वयक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाये गये जागरूकता कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों और आशा कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कोरोना काल में क्षय रोग के मरीजों को खोजे जाने की दर में आई गिरावट में चिंता जताते हुए ग्रामीण इलाकों से बलगम के सेंपल एकत्रित कर जांच केन्द्र तक लाने के लिए आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित किया गया। जागरूकता गोष्ठी में ललित मोहन जोशी, दीपक पंत, देवेन्द्र देवड़ी, आशा लछिमा देवी, एएनएम क्रीति देवी, स्वयं सेवी संस्था देवभूमि विकास समिति के सचिव गणेश पाण्डेय आदि के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक टिप्स दिये गये।

....

रचनात्मक कार्यो में भागीदारी करेगी महिला जागृति समिति

अल्मोड़ा : कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति की बैठक में रचनात्मक कार्यो में बढ़चढ़कर भागीदारी करने का निर्णय लिया है। कहा गया कि नवरात्र के बाद बालेश्वर वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक रूपरेखा भी तैयार की गई। समिति कार्यालय में शारीरिक दूरी के मानकों के तहत हुई बैठक में कहा गया कि यूं तो समिति स्वच्छता अभियान को कुछ माह पूर्व ही शुरू कर चुकी है, लेकिन नवरात्र के बाद इसे और तेजी से चलाया जाएगा। सार्वजनिक रास्तों से खतपतवार का निस्तारण किया जाएगा। वहीं नालियों में पटे पड़े मलबे को भी हटाया जाएगा। समिति के संरक्षक कमल सिंह बिष्ट ने कहा कि साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। वार्ड में स्थित नौलों व धारों की सफाई पर भी ध्यान दिया जाएगा। इस मौके पर वंदना सिंह, रंजना भंडारी, निराजना पांडे, भगवती त्रिपाठी, सरोज लोहनी, केके पांडे आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी