विश्व रेडक्रॉस दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी व महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 10:27 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 10:27 PM (IST)
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान
विश्व रेडक्रॉस दिवस पर चलाया जागरूकता अभियान

संस, अल्मोड़ा : विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेडक्रॉस सोसायटी व महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव को जागरूक किया गया। लोगों को मास्क वितरित कर उसे हर समय प्रयोग करने को प्रेरित किया गया।

रेडक्रॉस सोसायटी की उपाध्यक्ष हेमलता भट्ट ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अतिआवश्यक होने पर ही लोग घरों से बाहर निकलें अन्यथा घर पर ही सुरक्षित रहकर अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। डबल मास्क का प्रयोग करें व उचित दूरी बना कर रखें। उन्होंने विश्व रेडक्रास दिवस के मौके पर लोगों से मानवता की मिसाल बन कोरोना काल में जरूरतमंदों की सेवा करने के लिए आगे आने व समाज सेवा को अपने जीवन का हिस्सा बनाने को लिए प्रेरित किया। इधर रेडक्रॉस सोसायटी व सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भी शनिवार को जनजागरण अभियान चलाया गया। संयुक्त टीम ने नगर के लाला बाजार, मिलन चौक, कारखाना बाजार, थाना बाजार, रोडवेज स्टेशन, शिखर तिराहा, जाखनदेवी आदि स्थानों में कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया, वहीं नियमों के पालन करने की अपील करते हुए मास्क वितरित किए। टीम में रेडक्रॉस सोसायटी के डा. जेसी दुर्गापाल, डा. ललित जोशी, विपुल कार्की, नवल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर करबला स्थित आईक्यू अस्पताल में गोष्ठी आयोजित की गई। रेडक्रॉस सोसायटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. जेसी दुर्गापाल की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में जीन हेनरी ड्यूनेंट का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर उनके किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि परेशानी में मदद करना ही रेडक्रॉस का सही अर्थ है। इस महामारी के दौर में रेडक्रॉस की भूमिका को अहम बताते हुए डा. दुर्गापाल ने कहा कि हमें एक-दूसरे की मदद को आगे आना चाहिए, यही रेडक्रॉस का उद्देश्य है। गोष्ठी में उपाध्यक्ष गिरीश मल्होत्रा, मनोज सनवाल, मनीष तिवारी, चंद्रमणि भट्ट, रीता दुर्गापाल, पुष्पा सती, मीता उपाध्याय, बालम नेगी, सुंदर लटवाल, नितेज बनकोटी, भास्कर प्रसाद, केशर अधिकारी, भुवन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी