खेल विभाग में संविदा प्रशिक्षक नियुक्त

अल्मोड़ा जिले के खेल विभाग में संविदा खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। इससे विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को को राहत मिल सकेगी। खेलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 04:53 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 04:53 PM (IST)
खेल विभाग में संविदा प्रशिक्षक नियुक्त
खेल विभाग में संविदा प्रशिक्षक नियुक्त

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : जिले के खेल विभाग में संविदा खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। इससे विभिन्न खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को को राहत मिल सकेगी। खेलों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए है। छात्र-छात्राओं से जल्द से जल्द पंजीकरण करा लेने को कहा गया है।

फरवरी 2020 से फरवरी 2021 तक कोरोना महामारी के कारण खिलाड़ियों का प्रशिक्षण स्थगित रखा गया। इसके बाद शासन से संविदा खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा था। हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से हाकी, फुटबाल, क्रिकेट, टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, बाक्सिग, ताइक्वांडो, बास्केटबॉल, वालीबाल, कबड्डी, आदि का प्रशिक्षण खेलों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है। लंबे समय से प्रशिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान थीं। इधर अब शासन ने खेल विभाग में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी है। इससे छात्र-छात्राओं को राहत मिल सकेगी। एक मात्र बैडमिटन खेल में नियमित कोच

खेल विभाग में नियमित कोच नहीं होने से प्रशिक्षण लेने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक मात्र बैडमिटन खेल में भारतीय खेल प्राधिकरण की ओर से प्रशिक्षक नियुक्त है, बाकी अन्य खेल संविदा खेल प्रशिक्षकों के भरोसे चलाए जा रहे हैं। वह भी समय से नियुक्त नहीं हो पाते हैं। इसका सीधा असर छात्र-छात्राओं पर पड़ता है। संविदा प्रशिक्षकों की नियुक्ति भी 15 अप्रैल से 15 फरवरी तक होती है। इससे खिलाड़ियों को दो माह बिन प्रशिक्षण के रहना पड़ता है। विभाग व शासन खेलों में रुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं के बेहतर हितों के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में शासन की ओर से विभिन्न खेलों के लिए संविदा खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। छात्र-छात्राओं से खेल प्रशिक्षण के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण करा लेने को कहा गया है। वहीं स्टेडियम की क्षतिग्रस्त दर्शक दीर्घा के लिए भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

- सीएल वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी, अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी