अल्मोड़ा की ढाई लाख की आबादी पानी की तरसी

अल्मोड़ा जिले में जलसंस्थान की 130 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए विभाग को दो करोड़ 71 लाख रुपये की जरूरत हैं। ढाई लाख की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 05:45 PM (IST)
अल्मोड़ा की ढाई लाख की आबादी पानी की तरसी
अल्मोड़ा की ढाई लाख की आबादी पानी की तरसी

जागरण संवाददाता, अल्मोड़ा : जिले में जलसंस्थान की 130 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से पानी को लेकर हाहाकार मच गया है। पानी की समस्या का स्थाई समाधान करने के लिए विभाग को दो करोड़ 71 लाख रुपये की जरूरत हैं। ढाई लाख की आबादी सीधे प्रभावित हो रही है।

अल्मोड़ा में पानी का संकट नया नहीं है। दो दिन भी हुई भारी बारिश ने इस संकट को और बढ़ा दिया है। जिले में जलसंस्थान की वर्तमान में कुल 637 पेयजल योजनाएं चल रही हैं। जिनमें वर्तमान में 130 योजनाएं पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इन योजनाओं में से पेयजल की सप्लाई नहीं हो रही है। अल्मोड़ा मंडल में 77 पेयजल योजनाएं, रानीखेत में 24 व सल्ट में 29 योजनाएं काम नहीं कर रही हैं। जिससे पानी का हाहाकार मचा हुआ है। मुख्यालय में सर्किट हाउस क्षेत्र, ला फैकल्टी, माल रोड, दुगालखोल आदि जगहों पर पेयजल आपूíत बाधित हो गई है।

विभागीय जानकारी के अनुसार 25 लाख से अधिक की धनराशि इन योजनाओं को अस्थायी रूप से ठीक करने के लिए चाहिए। स्थायी रूप से योजनाओं को ठीक करने के लिए दो करोड़ 45 लाख रुपये की आवश्यकता है। विभाग ने आगणन तैयार कर शासन को भेज दिया है। धन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। धन कब मिलेगा, यह पता नहीं। फिलहाल विभागीय कर्मचारी योजनाओं को अस्थायी रूप से सुचारू करने की जुगत में लगे हुए हैं। विभाग के कर्मचारी पेयजल योजनाओं को खोलने में जुटे हुए है। कई जगहों पर दिक्कत है। जिले में 25 प्रतिशत आबादी प्रभावित हुई है।

- केएस खाती, नोडल अधिकारी, जलसंस्थान, अल्मोड़ा

chat bot
आपका साथी